स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल


भारत के गुजरात का गरबा डांस पूरी दुनिया के लोगों को पसंद है, खासकर नवरात्री के दिनों में पूरे देश में गरबा की धूम होती है. ऐसे में भारत में रह रहे विदेशी राजदूत भी खुद को इससे अलग नहीं रख पाते हैं और पहुंच जाते हैं भारतीयों के बीच गरबा करने. हाल ही में सोशल मीडिया पर स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गरबा करती दिखाई दे रही हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर हर कोई माया की तारीफ कर रहा है.

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने किया गरबा

दरअसल, सोशल मीडिया पर स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गुजरात में नवरात्र के अवसर पर लगभग 50 हजार लोगों के साथ गरबा करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान माया ने जो गजब का डांस किया है उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है.  बताया जा रहा है कि माया गुजरात के वडोदरा में आयोजित Aikyam2026 कार्यक्रम के दौरान गरबा करने पहुंची थीं. यह कार्यक्रम बीजेपी के सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने होस्ट किया था.

ठेठ गुजराती परिधान में दिखा बेहद खूबसूरत लुक

गरबा करते वक्त माया ने पारंपरिक लहंगा चोली पहना हुआ था, वह भारतीय रंग बिरंगे परिधान में नजर आईं जिसके बाद हर किसी की नजरें केवल उन्हें ही देख रही थीं.  सोशल मीडिया पर लोगों को उनका ठेठ गुजराती और सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है. उनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

यूजर्स बोले, आपका यह अंदाज हमें पसंद आया

पोस्ट को @SwissAmbIND के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत का कल्चर और पहनावा लोगों को अपनी ओर खींच ही लेता है. एक और यूजर ने लिखा…आपको गरबा करते देखकर अच्छा लगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह आप तो एक दम गुजराती डांस करती हो, यह देखकर दिल खुश हो गया.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल



Source link

Related posts

Hamirpur News: वार्ड ब्वाय का आराम फरमाते वीडियो वायरल, Hamirpur Hindi News

Fact Check: वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया सच

राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज