हनुमान अंश का जलवा बरकरार…! बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी मूवीज को पछाड़ा, जानिए अब तक का कितना कलेक्शन


इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड मूवी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) 2 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. इस मूवी ने 69 दिन में करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है. ये मूवी महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी है. हनुमान अंश मूवी सिनेमाघरों में 7 अगस्त 2026 का रिलीज हुई थी. इस मूवी ने कई बड़ी फिल्मों को कमाई पछाड़ दिया है. 

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड: 

हनुमान अंश अभी और कई मूवीज का बॉक्स आफिस पर रिकॉर्ड तोडती नजर आ सकती है. बॉलीवुड की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी हनुमान अंश ने 69 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 338.33 करोड़ रुपए के करीब कर लिया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस मूवी ने सैयारा (322.09 करोड़), बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) और वॉर (318.01 करोड़) मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

हनुमान अंश की शानदार कमाई: 

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) पर बनी डिवोशनल मूवी हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 69वें दिन 1.25 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है. मूवी इन दिनों तेलुगु भाषा में भी रन कर रही है. हिंदी में मूवी ने 45 लाख कमाए हैं, जबकि तेलुगु में 80 लाख की कमाई कर ली है.

नहीं पड़ा दृश्यम 3 का भी असर:

एक तरफ सिनेमाघरों में मूवी दृश्यम 3 चल रही है, लेकिन इस मूवी का भी असर हनुमान अंश की कमाई पर नहीं पड़ता नजर आ रहा है. मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपए की कमा रही है. गत दिन ही मूवी ने 1.3 करोड़ कमाए और अब 10वें बुधवार को भी कलेक्शन शानदार रहा. 

जल्द आ सकता है हनुमान अंश का दूसरा पार्ट! 

मूवी हनुमान अंश नीब करोली बाबा के शुरुआती जीवन को दिखाती है.ये मूवी विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनी है. हनुमान अंश मूवी का दूसरा पार्ट (Hanuman Ansh 2) भी बन रहा है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है.



Source link

Related posts

The Vvaan Box Office: ‘द वन’ बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन

न हनुमान अंश, न दृश्यम 3, ये फिल्म भी निकली सुपर-डुपरहिट, पिद्दु से बजट की मूवी में कूट-कूटकर भरा सस्पेंस थ्रिलर

Drishyam 3 को Hanuman Ansh का रिकॉर्ड तोड़कर भी नहीं मिला सुकून, 13वें दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका