एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज मूवी ने कमाई के मामले में 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश को भी पीछे छोड़ दिया है। दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने बुधवार को सफलता की एक नई कहानी लिखी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और दुनियाभर में मूवी की बंपर कमाई हुई।
बुधवार को दृश्यम 3 पर जमकर हुई धनवर्षा
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 13वें दिन अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 5.25 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जो वर्किंग डे के हिसाब से एक बेहतरीन कमाई है। मूवी का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते के बुधवार तक 328.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दृश्यम 3 की ग्रॉस कमाई 394 करोड़ के आसपास हुई है।
500 करोड़ पार करने के बाद भी नहीं आया चैन
तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 3 की जितनी तेज रफ्तार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उससे कई गुना ज्यादा मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर और ओवरसीज मार्केट में हो चुकी है। मंगलवार को वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमाने वाली जयदीप अहलावत और अजय देवगन स्टारर फिल्म ने बुधवार को 509 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
मूवी का रिस्पांस ओवरसीज मार्केट में तो बहुत ही उम्दा है। ये फिल्म नॉर्थ अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड और मिडिल ईस्ट कंट्रीज में काफी पसंद की जा रही है। हनुमान अंश को ओवरसीज कमाई में पीछे छोड़ने वाली फिल्म दृश्यम 3 ने अकेले विदेशी मार्केट में 115 करोड़ तक का बिजनेस किया है।
मोहनलाल ने भी की अजय देवगन की फिल्म की तारीफ
अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को शुरुआती दो पार्ट्स तो मोहनलाल की मलयालम सस्पेंस थ्रिलर से इंस्पायर था, लेकिन तीसरे पार्ट और फाइनल हिंदी पार्ट की कहानी बिल्कुल अलग थी। बीते दिनों ही साउथ स्टार मोहनलाल ने भी ये फिल्म देखी और ‘विजय सलगांवकर’ की जमकर तारीफ की।