‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर छाई रही. अब इसे तेलुगु में भी रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी तक थम नहीं पाया. जबकि फिल्म की रिलीज को 62 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है. ऐसे में अब फिल्म ने हिंदी के साथ ही जब तेलुगु में आई तो यहां भी इसने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.
‘हनुमान अंश’ ने हिंदी के साथ ही तेलुगु में भी बंपर कमाई की और इसकी शुरुआत भी शानदार रही. फिल्म ने ओपनिंग डे पर तेलुगु में ‘दंगल’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने तेलुगु में पहले दिन कितनी कमाई की है.
‘हनुमान अंश’ ने तेलुगु में पहले दिन कितनी कमाई की?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के तेलुगु के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अच्छी खासी शुरुआत की है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म को पहले दिन 703 शोज मिले हैं. इस पर 22% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. फिल्म ने तेलुगु में पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा खासा बिजनेस कर सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर द मूवी’-‘दंगल’ का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दो बड़ी फिल्मों ‘दंगल’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ का पहले दिन का तेलुगु रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, ‘दंगल’ ने तेलुगु में पहले दिन 25 लाख और ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने फर्स्ट डे 26 लाख का कलेक्शन किया था, जिसे ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ दिया है.
‘हनुमान अंश’ ने हिंदी में कितना कलेक्शन किया?
इसके साथ ही अगर ‘हनुमान अंश’ के हिंदी कलेक्शन के बारे में बात करें तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 64वें दिन यानी कि 10वें फ्राइडे को 1.2 करोड़ का बिजेनस किया था, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 329.23 करोड़ हो चुका है. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 388.58 करोड़ हो चुका है.
बहरहाल, अगर ‘हनुमान अंश’ के बारे में बात की जाए तो इसमें नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित कहानी को दिखाया गया है. ये एक माइथोलॉजिकल बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसे शुरुआत में तो अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद इसकी कमाई ने थमने का नाम नहीं लिया.