Drishyam 3: वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार पहुंची अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, दूसरे हफ्ते होगा कमाई का धमाका, Bollywood Hindi News


अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम:द कॉन्क्लूज़न’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। दृश्यम की तीसरी कड़ी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। एक्टर अपने करियर की बेस्ट फिल्म दी है। इस फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। अब दूसरे वीकेंड में फिल्म देश के साथ ओवरसीज में भी कमाई कर रही है। फिल्म को विदेशों में भी शनदार रिएक्शन मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 8 दिनों में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने विदेशी कमाई को मिलाकर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आने वाले दिनों में कलेक्शन 500 करोड़ पार होने की उम्मीद जताई गई है।

दृश्यम 3 की कमाई

दृश्यम 3 ने अपने पहले ही हफ्ते की कमाई से साल 2026 की सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 176।50 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। साथ ही ऑल टाइम बेस्ट ओपनिंग वीकेंड पर कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गई है। फिल्म में सलमान खान की सुल्तान और ऋतिक रोशन की वॉर की वीकेंड कमाई को कड़ी टक्कर दी है। दृश्यम 3 की अब तक की कमाई से अजय देवगन की पिछली बेस्ट फिल्में ‘गोलमाल अगेन’, ‘तान्हाजी’ पीछे छूट गई हैं।

ये भी पढ़ें:

क्या सलमान खान की ‘SVC 63’ है इस साउथ फिल्म की रीमेक?

400 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म दृश्यम 3 ने अपने ओपनिंग डे वाले दिन 62 करोड़ की धांसू शुरुआत की थी। आज दूसरे शनिवार की दोपहर तक फिल्म ने कुल 266 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन 320 करोड़ पार है। वहीं ओवरसीज कलेक्शन को मिला लें तो ये आंकड़ा 407 करोड़ पार पहुंच गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म 500 करोड़ का कलेक्शन छू सकती है।

ये रहा अब तक का कलेक्शन

दृश्यम 3 कलेक्शन (नेट)
पहले दिन 62.00 करोड़ रुपये
दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये
तीसरे दिन 61.00 करोड़ रुपये
चौथे दिन 21.00 करोड़ रुपये
पांचवे दिन 19.50 करोड़ रुपये
छठे दिन 15.50 करोड़ रुपये
सांतवें दिन 13.00 करोड़ रुपये
आठवें दिन 14.50 करोड़ रुपये
नौवें दिन (अभी कमाई हो रही है) 9.39 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये

अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्म बनी दृश्यम 3

साल 2015 दृश्यम फ्रंचाईजी की शुरुआत हुई थी। अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाकर शुरुआत की थी। पहले पार्ट का डायरेक्शन जीतू जोसफ ने किया था। उनकी डेथ के बाद डायरेक्शन की कमान अभिषेक पाठक ने संभाली। मलयालम फिल्म की इस हिंदी रीमेक को ऑडियंस ने पसंद किया था। इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुई था। दोनों फिल्मों को मिले रिएक्शन के बाद अब इसका तीसरा पार्ट धमाका कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्राइम वीडियो पर एक ऐसी सीरीज जिसने आते ही किया धमाका, ये रही आज की 10 ट्रेंडिंग

फिल्म में जयदीप अहलावत का धमाका

फिल्म में अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर के अलावा इस बार जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा बने हैं। उनके किरदार और एक्टिंग को ऑडियंस पसंद कर रही है। कुछ यूजर्स के मुताबिक इंटरवल से पहले फिल्म में जयदीप की परफॉरमेंस अजय देवगन के किरदार पर भारी पड़ती हुई नजर आई। फिल्म के क्लाइमेक्स में एक ऐसा एंड आता है जिसकी उम्मीद देखने वाली ऑडियंस ने भी नहीं की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

ये भी पढ़ें:

नेटफ्लिक्स पर इस साउथ फिल्म पर धमाका, सबसे ज्यादा देखी जा रही है ये मूवी



Source link

Related posts

6 बजे तक 273 करोड़ के पार ‘दृश्यम 3’, जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई ‘धुरंधर 2’, 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

‘हनुमान अंश’ का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर’दंगल’-‘मिर्जापुर द मूवी’ का तोड़ा रिकॉर्ड