‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘धुरंधर 2’ का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही थी लेकिन बाद में जो इसकी कमाई बढ़ी है, तो इसके बाद तो अब तक थमने का नाम नहीं लिया है. ये इस साल की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. इसी कड़ी में अब इसने ‘धुरंधर 2’ की कमाई के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

दरअसल, ‘हनुमान अंश’ ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के छठे हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसने छठे वीक में आदित्य घर की फिल्म की कमाई का कई गुना कमा डाला है. चलिए बताते हैं फिल्म का कलेक्शन…

‘हनुमान अंश’ की 42वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने जहां पहले दिन 10 लाख कमाए थे तो वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई तीसरे हफ्ते से बढ़ी, जो अभी तक धुआंधार जारी है. 
– फिल्म ने दूसरे हफ्ते 0.40 करोड़ और तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ की कमाई की.
– इसके बाद चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ तो पांचवे वीक में 90.25 करोड़ का बिजनेस किया था.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 42 4.94 करोड़ (8.30 बजे तक) 19.0%
टोटल कलेक्शन 242.07 करोड़  

यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR

‘हनुमान अंश’ की छठे हफ्ते की कमाई

वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने छठे हफ्ते में भी धुआंधार कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 36वें दिन 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़, 38वें दिन 22.50 करोड़, 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़ और 41वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की 42वें दिन की कमाई मिलाकर छठे हफ्ते में इसने कुल इंडिया नेट कलेक्शन 78.94 करोड़ कर लिया, जो कि ‘धुरंधर 2’ से कहीं ज्यादा है.

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की छठे हफ्ते की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने छठे हफ्ते में 12.45 करोड़ का बिजनेस किया था, जो कि ‘हनुमान अंश’ के मुकाबले काफी कम है.

यह भी पढ़ें: आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग

‘हनुमान अंश’ बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद ये 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 300.11 करोड़ (41 दिन)
4. भूत बंगला- 292.64 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 289.99 करोड़
6. धमाल 4- 236.43 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़

बहरहाल, ‘हनुमान अंश’ की कमाई अभी भी जारी है और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कहानी बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारत है. इसमें सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म को थिएटर में 7 अगस्त को रिलीज किया गया था.



Source link

Related posts

Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know Total Earning Of Haiwaan – Entertainment News: Amar Ujala

छठवें हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बवंडर लाई Hanuman Ansh, ‘नीम करोली बाबा’ की हुई कृपा, रॉकेट की स्पीड से हुआ कलेक्शन

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट! 300 करोड़ के पार कमाई, बाबा के चमत्कार के आगे फेल बॉलीवुड फिल्में – hanuman ansh crossed 300 crore worldwide box office record breaking earning shobhinaw satya part 2 tmova