‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड


बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है. ये रिलीज के बाद से तो नहीं लेकिन इसके तीसरे हफ्ते से फिल्म धांसू कमाई कर रही है और एक के बाद एक बॉलीवुड के धुरंधरों को धूल चटा रही है. 1.8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब एस एस राजामौली जैसे बड़े डायरेक्टर की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है. इसने 45वें दिन के कलेक्शन के बाद 4 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘हनुमान अंश’ का 45वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन यानी कि सातवें रविवार को भी डबल डिजिट में कमाई की है. हालांकि, वीक डेज में इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हो रही थी लेकिन वीकेंड के दिनों में ये डबल डिजिट में आ जाती है. ऐसे में अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 45वें दिन 13.75 करोड़ का बिजनेस किया जबकि फिल्म ने 43वें दिन 5 करोड़ तो 44वें दिन 9.75 करोड़ का बिजनेस किया था. 

यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का बवंडर, ‘टॉक्सिक’ समेत रिलीज होंगी 5 धमाकेदार मूवीज

इतना ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ की बाकी दिनों की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते 40 लाख, तीसरे वीक 10.40 करोड़, चौथे वीक 61 करोड़, पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ कमाए थे. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ हो चुका है.

‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

इसी के साथ ही ‘हनुमान अंश’ ने एसएस राजामौली समेत चार फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद अब इसकी नजर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 347.05 करोड़ हो चुका है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 26 करोड़ हो चुका है. ऐसे में लिस्ट में देखिए इसने किन चार फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है…

RRR (हिंदी)- 342.01 करोड़
बैंग बैंग- 340 करोड़
दृश्यम 2- 339.89 करोड़
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक- 335.99 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

‘हनुमान अंश’ ने कमाया 15,004% प्रॉफिट

बहरहाल, अगर बात की जाए कि ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने प्रतिशत प्रॉफिट कमा लिया है तो कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 1.8 करोड़ था. जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ हो चुका है. इस लिहाज से फिल्म का टोटल प्रॉफिट 15,004% से ज्यादा हो चुका है. फिल्म अब वर्ल्डवाइड भी 350 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है. ‘हनुमान अंश’ इस साल की बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हुई है.



Source link

Related posts

हनुमान अंश की कास्ट से मिले अमित शाह, बाबा नीब करौली को लेकर कही ये बड़ी बात

Hanuman Ansh And Mirzapur Box Office Collection Know Total Earning Of Vibe And Daayra – Entertainment News: Amar Ujala

सातवें सोमवार को Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की आपार कृपा, ‘सीता राम’ के नाम का दिखा कमाल, छापा मोटा पैसा