‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस (Poster)
हैदराबाद: ‘हनुमान अंश’ फिल्म सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ते हुए अपनी शानदार कहानी से दुनियाभर में नए मुकाम अपने नाम करती जा रही है. बीती 11 सितंबर को ग्लोबली रिलीज हुई यह फिल्म केवल 12 दिनों में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 3.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई अपने नाम कर चुकी है. इस तरह से यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओवरसीज ग्रॉसर बनकर सामने आई है.
यह उपलब्धि ‘हनुमान अंश’ के सफर में एक हमेशा याद रखने वाली कड़ी जोड़ती है, जिसे इंडिया के बाहर भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने केवल 12 दिनों में आस्था, भक्ति, और महाराजजी के सीख पर आधारित कहानी के जरिए ओवरसीज मार्केट में अपना दम दिखा दिया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कहानी इंटरनेशनल दर्शकों से भी अपना जुड़ाव बनाने में सफल रही है.
फिल्म की ग्लोबल लेवल पर फिनोमिनल परफॉर्मेंस होम्बले ओवरसीज के लिए भी एक अहम उपलब्धि है, क्योंकि इस तरह से यह इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की दुनिया में अपनी मौजूदगी को लगातार मजबूत करता जा रहा है. भारतीय कहानियों को इंटरनेशनल ऑडियंस तक ले जाने पर बढ़ते फोकस के साथ, होम्बले ओवरसीज ऐसी फिल्मों की पहुंच को बढ़ा रहा है, जो एक मजबूत कल्चरल और भावनात्मक जुड़ाव लेकर आती हैं.
‘हनुमान अंश’ फिल्म एक खास सफलता पाने वाली कहानी के रूप में उभरती नजर आ रही है. फिल्म कहानी जो सर्फ भक्ति और आस्था में गहराई से जुड़े होने के साथ शुरू हुई थी. वह अब एक ग्लोबल थिएट्रिकल फिनोमिनन में बदल चुकी है. दर्शक इसे ग्लोबल लेवल पार भी बेहद पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ फिल्म ने ग्लोबली 350 करोड़ रुपये का आंकाड़ा पार कर लिया है.
‘हनुमान अंश’ की शानदार सफर के बारे में बात करते हुए, फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा, ‘होम्बले ओवरसीज हमारे लिए हनुमानजी के दूतों में से एक रहा है. सिनेमा की जो दुनिया उन्होंने हमारे लिए खोली है, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं. हनुमान अंश के ऑडियंस और मेकर्स महाराजजी की वैल्यूज को दुनिया तक ले जाने के लिए उनके हमेशा आभारी रहेंगे. महाराजजी ने कहा था, ‘विश्व आएगा’ और आज हम यहां हैं’.
यह मुकाम ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस स्टोरी में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है, साथ ही इंडियन सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी कहानियों को दुनियाभर के दर्शकों तक ले जाने में होम्बले ओवरसीज की बढ़ती भूमिका को भी बढ़ावा दे रही है.