जब जिद पर आ गईं पार्वती… गाना इंस्टाग्राम पर भी सुपरहिट! बच्चों से लेकर पुलिसवालों तक की Reels पा रही हैं लाखों-करोड़ों व्यूज – with the film hanuman ansh its song jab zid pe aa gayi parvati and its instagram reels getting viral


Jab Zid Pe Aa Gayi Parvati: 2 हफ्ते पहले टाइम्स म्यूजिक ने फिल्म हनुमान अंश का गाना जब जिद पर आ गईं पार्वती यूट्यूब पर रिलीज किया था। सिर्फ 15 दिनों में ही इस गाने पर 1.3 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। पर अब ये गाना इंस्टाग्राम पर भी पॉपुलर हो गया है और इसमें ढेरों रील बन रही हैं। इस हर रील को लाखों व्यूज भी मिल रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर भी सुपरहिट
फिल्म हनुमान अंश कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। सालों बाद धर्मिक विषय पर बनी फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है। 300 करोड़ वाले क्लब में भी फिल्म शामिल हो चुकी है। इसके एक्टर शोभिनव सत्य को भी अचानक से इतनी पहचान मिल गई कि वो अब जाने माने अभिनेता हैं।
मगर इन सबके बावजूद इस फिल्म का एक गाना भी कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ चुका है। यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज के साथ इंस्टाग्राम पर भी इतनी रील बन रही हैं कि हर स्क्रॉल पर एक दो तो दिखती ही हैं। इन रील पर भी करोड़ों और लाखों पर व्यूज मिल जाते हैं। इन रील्स को आप भी देखिए।

पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट बरकत

​ ​

डांस के चलते टीवी पर काफी पॉपुलर हुईं बरकत अरोड़ा ने भी अपना टैलेंट दिखाया है। उनकी इस रील पर 20 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस पर लाइक भी 1.4 मिलियन आए हैं। उन्होंने गजब का डांस किया है, आप भी देखिए।

छोटी पार्वती को मिले 29 मिलियन व्यूज

​ ​

इस रील को बुलबुल योगी ने अपनी बेटी के साथ शेयर किया है। उनकी बेटी अभी कुछ महीनों की हैं। सिर पर दुपट्टा रखकर बुलबुल उनसे पार्वती गाने पर डांस करा रही हैं। इस पर 28.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

क्यूट आन्या का कमाल

​ ​

क्यूट सी इंस्टाग्राम स्टार आन्या पटेल ने भी इस गाने पर रील बनाई थी। उनका डांस गजब है और वो कुछ ज्यादा ही क्यूट। इस पर 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

पुलिस ऑफिसर ने गया गाना

​ ​

इस गाने पर एक पुलिस ऑफिसर ने भी वीडियो बनाया है। उन्होंने गाने को गाया है वो भी पूरे सुर में। इस पर भी खूब कमेंट और लाइक के साथ व्यूज आ रहे हैं। उनको देखिए।

सहेलियों ने भी किया परफॉर्म

​ ​

इस गाने पर पूनम गुप्ता और उनकी सहेलियों ने भी परफॉर्म किया है। उन्हें अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

घूंघट में किया डांस

​ ​

इस वीडियो को नित्या कांबले ने बनाया है। नित्या कांबले घूंघट में ही वीडियो बनाती हैं। लेकिन इसके बावजूद इस गाने पर गजब डांस किया है। आप भी देखिए।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।और पढ़ें



Source link

Related posts

Maharajganj Viral Video: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप! #Maharajganj #ViralVideo #fire #DynamiteNews

करोड़ों का दान और फिर भी ताने: ‘विदेश में $10 मिलियन क्यों लुटाए?’ सवाल पूछने वाले ट्रोल्स को MrBeast ने दिया करारा जवाब – mrbeast ghana village project reply to critics greenville charity

Haldwani MBPG College Election Rally Car Accident