भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिलमों का राज है. ‘हनुमान अंश’, ‘द वन’, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं. इसी बीच एक एनिमेटेड फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप कर रही है. इस एनिमेटेड फिल्म का नाम है ‘डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’. दृश्यम 3 के साथ रिलीज हुई ये फिल्म कमाई के मामले में हनुमान अंश जैसी फिल्म से भी आगे है. आइए जानते हैं कि मंगलवार को अपने पांचवें दिन इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
‘डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ डे 5 कलेक्शन
डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल का मंगलवार, 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पांचवा दिन है. हर दिन की तरह ही मंगलवार को भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को शाम 6 बजे तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
10 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
‘डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ जापान में फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी. वहीं अब इसने भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी है. 2 अक्टूबर को फिल्म का अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ से क्लैश हुआ. इस बड़ी फिल्म के आगे भी उसकी ओपनिंग शानदार रही. डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल ने भारत में 717 शोज से ओपनिंग डे पर 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
दूसरे दिन शोज बढ़े तो कमाई भी बढ़ी. दूसरे दिन 1127 शोज से 2.15 करोड़ रुपये बटोरे. तीसरे दिन 3 करोड़, चौथे दिन अपने पहले सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन का कलेक्शन 1.33 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का मंगलवार को शाम 6 बजे तक इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन 9.77 करोड़ रुपये हो चुका है.
‘हनुमान अंश’ से ज्यादा हो रही कमाई
‘डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ नीम करौली बाबा पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश से भी ज्यादा कमाई कर रही है. हालांकि हनुमान अंश अपने 60वें दिन में पहुंच चुकी है. दो महीने के बाद भी इसका कलेक्शन शानदार हो रहा है और ये दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. लेकिन, 6 अक्टूबर के कलेक्शन में ‘डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ आगे है. हनुमान अंश का 6 अक्टूबर (रिलीज का 60वां दिन) को शाम 6 बजे तक 0.75 करोड़ रुपये कलेक्शन हुआ और भारत में अब तक टोटल कमाई 325.48 करोड़ रुपये हो चुकी है.