हाईवे पर कुत्तों को वाहन में बांधकर खींचा, वीडियो वायरल , National Hindi News


बस्ती-अयोध्या हाईवे पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेजुबान पशुओं को रस्सी से बांधकर खींचा जा रहा है। यह वीडियो कप्तानगंज थानाक्षेत्र का है, और इसके चलते लोगों में आक्रोश फैल गया है। पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि संबंधित लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

हाईवे पर कुत्तों को वाहन में बांधकर खींचा, वीडियो वायरल

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर बेजुबान पशुओं को रस्सी से बांधकर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पशुओं के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश है। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाईवे पर पशुओं को रस्सी से बांधकर खींचते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे से पशुओं को हटाने के दौरान यह तरीका अपनाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो को एनएचएआई कर्मियों से जोड़कर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। हाईवे पर आवारा पशुओं के विचरण से हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसे में पशुओं को सुरक्षित तरीके से हटाना जरूरी है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर अपनाए गए तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पेट्रोलिंग का कार्य देख रही कार्यदायी संस्था पीएम बीपीएल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर श्याम दत्ता ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।



Source link

Related posts

ऑर्केस्ट्रा में फायरिंग? वायरल वीडियो की जांच शुरू

जब वृद्धाश्रम में पूर्णिया DM से बोली वृद्धा-चाट-फुचका खिलाइए, IAS अंशुल कुमार का VIDEO वायरल | ias anshul kumar dm purnea bihar viral video old woman asked for chaat phuchka

‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से लगवाए जयकारे, वीडियो वायरल – uttar pradesh state minister mayankeshwar sharan singh chants radhe-radhe slogans at shri ram katha video goes viral