‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से लगवाए जयकारे, वीडियो वायरल – uttar pradesh state minister mayankeshwar sharan singh chants radhe-radhe slogans at shri ram katha video goes viral


तिलोई के आरबीएस इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान राज्य मंत्री ने धार्मिक नारे लगाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है। यह नारा लगते ही वहां मौजूद जनसैलाब ने इन नारों का उच्चारण किया।

सतीश बरनवाल, अमेठी: उत्तर प्रदेश कि अमेठी जिले के तिलोई विधान सभा से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। तिलोई के आरबीएस इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के मंच से राज्यमंत्री धार्मिक नारे लगवाते हुए नजर आ रहे हैं।

मंच पर माइक संभालते हुए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने श्रद्धालुओं से नारे लगवाए वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है और हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है। राज्यमंत्री के इन नारों पर कार्यक्रम में मौजूद जनसैलाब ने भी हाथ उठाकर “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजा दिया।

मामला जानिए
अमेठी के तिलोई स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रांगण में इन दिनों धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रीराम कथा के मंच पर जब क्षेत्रीय विधायक और यूपी सरकार में राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने माइक संभाला और कथा में पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने पहले कहा वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है और फिर इसी तर्ज पर जोड़ते हुए नारा लगाया। हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है।

वीडियो वायरल

मंच से लगाए गए इन नारों पर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने भी उत्साह के साथ राधे-राधे कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी। धार्मिक मंच से राज्यमंत्री के इस अंदाज और दिए गए बयान का यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्‍लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

ऑर्केस्ट्रा में फायरिंग? वायरल वीडियो की जांच शुरू

जब वृद्धाश्रम में पूर्णिया DM से बोली वृद्धा-चाट-फुचका खिलाइए, IAS अंशुल कुमार का VIDEO वायरल | ias anshul kumar dm purnea bihar viral video old woman asked for chaat phuchka

हाईवे पर कुत्तों को वाहन में बांधकर खींचा, वीडियो वायरल , National Hindi News