हाउस हेल्प की बंधक बनाकर पिटाई, घर से जेवर चुराने का आरोप, Video Viral – Hardoi Some women beat up a domestic helper video viral sks


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में घर से सोने के जेवरों की चोरी के शक में अनुसूचित जाति की घरेलू सहायिका के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. आरोप है कि घर से सोने की चेन और अन्य जेवर गायब होने के बाद शक ढाई महीने से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका पर किया गया. चोरी कबूल कराने के लिए घर और आसपास की महिलाओं ने उसे कुर्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई की. 30 सितम्बर को पिटाई की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बंधक बनाकर मारपीट करने और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

महिला से मारपीट का वीडियो वायरल-
सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं के जरिए एक महिला को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. यह हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र की नक्सेरा कॉलोनी का बताया जा रहा है. वीडियो में कुछ महिलाएं एक महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं.

क्या है पूरा मामला-
 पुलिस के मुताबिक पीड़िता उपासना थाना बेहटागोकुल के उमरनपुर बौरा की रहने वाली है. उपासना करीब ढाई महीने से लेखपाल अंकित सिंह के घर में हाउस हेल्प के तौर पर काम करती थी. अंकित के छोटे भाई की पत्नी आकांक्षा सिंह को अपनी सोने की चेन और दूसरे जेवर गायब होने की जानकारी लगी. इसके बाद चोरी का शक घरेलू सहायिका उपासना पर गया. 

आरोप है कि 30 सितंबर को उसे बंधक बनाकर चोरी कबूल करने के लिए आकंक्षा , दीपिका , सोनी और वाणी के अलावा आशीष सिंह ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. इस दौरान मारपीट के वीडियो भी बनाए गए. 

5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज-
अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता से पुलिस ने तहरीर लेकर उसके आधार पर आकांक्षा सिंह, आशीष सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया. पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

Related posts

मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल

Fact Check: राहुल गांधी के ख‍िलाफ फेक पोस्‍ट वायरल, दैनिक जागरण का नहीं है फ्रंट पेज

Jaipur Loot Case | Medical Representative Attacked, CCTV Footage Viral