Jaipur Loot Case | Medical Representative Attacked, CCTV Footage Viral


जयपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में बदमाशों ने एक फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को मारपीट कर लूट लिया। बदमाशों ने पहले बाइक सवार प्रताप नगर के कुंभा मार्ग निवासी सचिन अरोड़ा (45) को दूसरी दोपहिया गाड़ी से टक्कर मारी। इससे बाइक सहित सचिन रोड पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने सचिन को डंडे-सरियों से जानलेवा हमला किया। फिर बैग-मोबाइल छीन ले गए। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई।

मालवीय नगर के सेक्टर-3 पर 30 सितंबर की रात करीब 12 बजे यह वारदात हुई। मालवीय नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

ASI गंगासहाय ने बताया- सचिन एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) हैं। सचिन ऑफिस बंद कर रात को घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

बदमाशों ने एक बाइक से टक्कर मारकर एमआर को गाड़ी सहित गिरा दिया।

बदमाशों ने एमआर से बैग छीन लिया।

एक बदमाश ने डंडे से एमआर पर हमला किया।

सड़क पर जा रहे राहगीरों ने एमआर को घायल देखा तो अस्पताल भिजवाया।

पीड़ित के भाई ने कराया मामला दर्ज

ASI गंगासहाय ने बताया- टक्कर लगते ही बाइक सहित सचिन रोड पर गिर गए। लूट के मकसद से आए डंडे-सरियों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश सचिन का बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने प्राथमिक इलाज के लिए घायल सचिन को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

वहीं पीड़ित के भाई राहुल ने मालवीय नगर थाना पुलिस में गुरुवार को मामला दर्ज कराया। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर बदमाशों की करतूत कैद मिली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें…

जयपुर में बैंक ATM पर पिस्तौल दिखाकर 42 लाख लूटे,VIDEO:कर्मचारियों ने डिपोजिट मशीन से निकाला था कैश, बैग छीनकर फरार हो गए बदमाश

जयपुर में अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के ATM बूथ पर 42 लाख रुपए की लूट हो गई। बैंककर्मी एटीएम बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से रुपए निकालने आए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट लगाकर आए और पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Related posts

हाउस हेल्प की बंधक बनाकर पिटाई, घर से जेवर चुराने का आरोप, Video Viral – Hardoi Some women beat up a domestic helper video viral sks

Fact Check: राहुल गांधी के ख‍िलाफ फेक पोस्‍ट वायरल, दैनिक जागरण का नहीं है फ्रंट पेज

Kheda News: पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद, चली लाठी-डंडे, हुई पत्थरबाजी…VIDEO VIRAL – Kheda Fight between two sides over old rivalry shk