हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत


कनाडा की चमचमाती सड़क पर उस वक्त गदर मच गया जब अपने ओवर-एटीट्यूड में उड़ रही एक मैडम को राह चलते बंदे से पंगा लेना भारी पड़ गया. कार से ऑलमोस्ट टक्कर मारने के बाद जब मैडम की दबंगई शुरू हुई, तो बंदे का बैग दबोचकर घसीटने के चक्कर में मैडम जी सीधे पुलिस की जिप्सी में ठूंस दी गईं. सड़क पर पतिदेव हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रह गए, लेकिन कनाडा पुलिस ने मैडम के हाथों में हथकड़ी ठोंककर उनकी सारी ‘शेरगर्दी’ मिनटों में ठंडी कर दी. इस हाई-प्रोफाइल रोड रेज का पूरा ड्रामा कैमरे में कैद हो गया है और वीडियो इंटरनेट पर भौकाल मचा रहा है.

क्या है पूरा ड्रामा? वायरल हो रहा वीडियो

बात दरअसल यह है कि कनाडा की एक व्यस्त सड़क पर एक बंदा फुटपाथ पर आराम से टहल रहा था. तभी एक तेज रफ्तार कार आई और बंदे को ठोकते-ठोकते बची. बंदा बाल-बाल बचा, लेकिन उसने तुरंत अपना फोन निकाला और सेफ्टी के लिए कार की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. बस, यही बात कार में सवार मैडम जी की बर्दाश्त के बाहर हो गई.

मैडम जी बिना सोचे-समझे गाड़ी की खिड़की खोलकर पैसेंजर सीट से उतरीं और सीधे बंदे पर चढ़ बैठीं. मैडम चिल्लाने लगीं “पब्लिक में मेरी वीडियो बनाना गैर-कानूनी है, फोन बंद कर वरना ठीक नहीं होगा.” और यह कहते हुए वे झपट्टा मारकर बंदे का मोबाइल छीनने लगीं.

पिठ्ठू बैग दबोचा, घसीटने की कोशिश… और फिर हुआ तगड़ा ‘मोये-मोये’!

जब बंदे ने कैमरा बंद करने से साफ मना कर दिया, तो मैडम जी का आपा पूरी तरह खो गया. उन्होंने बंदे का पिठ्ठू बैग पीछे से दबोच लिया और उसे खींचकर सड़क किनारे घसीटने लगीं. बेचारा बंदा पीछे हटते हुए बार-बार चिल्लाता रहा “मैं तो बस पैदल चल रहा था, मुझे छूना मत, मैं डिफेंस में हाथ उठा दूंगा.”

तभी गाड़ी चला रहे मैडम जी के पतिदेव बाहर निकले. हसबैंड को समझ आ गया था कि पत्नी ने भारी गलती कर दी है और मामला हाथ से निकल चुका है. पतिदेव ने तुरंत हाथ जोड़कर उस बंदे से माफी मांगना शुरू कर दिया. लेकिन बंदे ने कड़े तेवर में कहा “इसने मुझे हाथ लगाया है और असॉल्ट किया है, अब तो पुलिस ही इसका फैसला करेगी!”

पुलिस आई, हथकड़ी ठोकी और गाड़ी में ठूस दिया!

बंदे ने मौके पर ही पुलिस को कॉल घुमा दिया. कुछ ही मिनटों में कनाडा पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने मौका-ए-वारदात की फुटेज देखी और बिना कोई रियायत दिए मैडम जी के हाथों में हथकड़ी पहनाई और घसीटते हुए पुलिस की गाड़ी में ठूंस दिया.

जब मैडम जी बेबस होकर पुलिस वैन के काले कांच के पीछे बैठी रो रही थीं, तब वीडियो बना रहे बंदे ने जूम करके कैमरा उनकी तरफ घुमाया और उनके हसबैंड पर चिल्लाते हुए बोला “देख ले भाई, तेरी बीवी क्रिमिनल निकल गई! अब खाएगी जेल की रोटी.”

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़: ‘सार्वजनिक जगह पर कायदे में रहो’

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह फैल गया. लोग मैडम की ओवर-स्मार्टनेस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “सार्वजनिक जगह पर वीडियो बनाना कोई क्राइम नहीं है, लेकिन दादागिरी दिखाकर किसी का बैग पकड़ना सीधा जेल का टिकट है. मैडम का सारा फितूर उतर गया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”पति बेचारा बहुत शरीफ था, फालतू में पत्नी के चक्कर में रोड पर इज्जत का फलूदा बनवा बैठा.”

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा





Source link

Related posts

हरियाणवी गाने पर बहू ने लगाए लटके-झटके, जेठ जी ने भी मिलाए कदम तो वायरल हुआ वीडियो – Newly Wed Bride Dance With Jeth Goes Viral, Their Energetic Chemistry Wins Hearts

जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

चलती ट्रेन में अचानक टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, आननफानन में गाड़ी से कूदे बेटिकट यात्री; VIDEO वायरल