53 साल पुरानी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म का नया पार्ट, 15 सेकंड का टीजर देख कांप जाएगी रूह, प्रेतात्माओं से लड़ती पुलिस अफसर | 53 Year Old Horror Classic Gets New Chapter 15 Second Teaser Is Nightmare Fuel as Police Officer Fights Evil Spirits


नई दिल्ली:

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए मजेदार खबर आई है. 53 साल पुरानी दुनिया की सबसे हॉरर मूवी ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ फ्रेंचाइजी के नए पार्ट की पहली झलक ने दस्तक दे दी है. इसकी पहली झलक ही होश उड़ाने के लिए काफी है. मशहूर फिल्ममेकर माइक फ्लैनगन की नई हॉरर फिल्म ‘दी एक्जॉरसिस्ट: मार्टर्स (The Exorcist Martyrs Teaser)’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है. 15 सेकेंड का यह टीजर फिल्म की कहानी तो पूरी तरह नहीं खोलता, लेकिन इसके डरावने विजुअल्स ने फिल्म को लेकर फैन्स में जरूर दीवानगी का आलम पैदा कर दिया है. 

टीजर की शुरुआत एक बेहद रहस्यमय और डरावने दृश्य से होती है. एक महिला सीढ़ियों के ऊपर खड़ी है. इस शॉट को देखकर 1973 में आई विलियम फ्राइडकिन की ‘दी एक्जॉरसिस्ट’ की याद अपने आप से आ जाती है. इसके बाद टीजर में अंधेरे माहौल, चर्च और कुछ परेशान कर देने वाले सीन आते हैं. स्कारलेट योहानसन फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं जॉन लेगुइजामो को एक बेहद रहस्यमयी स्थिति में देखा जाता है. फिल्म के निर्माताओं ने फिलहाल रहस्य बरकरार रखा है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 45 मिनट की जेलर 2 में कैमियो की फौज, रजनीकांत की जंग में साथ देने आएंगे ऋतिक रोशन से जैकी श्रॉफ तक, 10 स्टार्स में नोरा का भी नाम

माइक फ्लैनगन की मूवी में क्राइम थ्रिलर और एग्जॉर्सिज्म

फिल्म में स्कारलेट जोहानसन पुलिस अफसर के रोल में हैं. कहानी एक सीरियल किलर से जुड़े मामले के इर्द-गिर्द घूमती है. मामला तब और खतरनाक हो जाता है जब अपराध और रहस्य की यह कहानी धीरे-धीरे खौफनाक दुनिया की ओर बढ़ने सगती है. फिल्म में स्कारलेट योहानसन के साथ साशा कैले भी दिखाई देंगी, जबकि जैकोबी जूप उनके 12 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं. चिवेटेल एजियोफोर और लॉरेंस फिशबर्न पादरियों के किरदार में हैं.

‘दी एक्जॉरसिस्ट: मार्टर्स’ को सिर्फ एक पारंपरिक भूत-प्रेत या पजेशन फिल्म मानना शायद सही नहीं होगा. माइक फ्लैनगन इसे क्राइम प्रोसीजरल और सुपरनैचुरल हॉरर के मिश्रण के तौर पर पेश कर रहे हैं. फ्लैनगन ने एस्क्वायर को बताया कि कहानी में सीरियल किलर की जांच और शैतानी ताकतों का रहस्य एक-दूसरे से जुड़ता है. यानी दर्शकों को एक तरफ अपराध की गुत्थी सुलझाने का रोमांच मिलेगा और दूसरी तरफ एक्सॉर्सिज्म का डर. 

‘दी एक्जॉरसिस्ट: बिलिवर’ का सीक्वल नहीं है फिल्म

इस फिल्म को लेकर एक बड़ी बात यह है कि यह 2023 में आई ‘दी एक्जॉरसिस्ट: बिलिवर (The Exorcist: Believer)’ की सीधी अगली कड़ी नहीं है. माइक फ्लैनगन पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी की दुनिया में जरूर मौजूद है, लेकिन इसकी कहानी अलग है. दर्शकों को 1973 की क्लासिक फिल्म की हूबहू रीमेक या पुरानी कहानी को दोहराने वाली फिल्म देखने को नहीं मिलेगी. 

हालांकि ये तो अभी झांकी है. ‘दी एक्जॉरसिस्ट: मार्टर्स’ का ट्रेलर 9 अक्तूबर को आएगा. इसके बाद कहानी और किरदारों को लेकर कई और राज खुलने की उम्मीद है. इस हॉरर फिल्म के राइटर-डायरेक्टर माइक फ्लैनगन है. फिल्म में स्कारलेट योहानसन, जॉन लेगुइजामो, चिवेटेल एजियोफोर, लॉरेंस फिशबर्न, डायने लेन, साशा कैले और जैकोबी जूप लीड रोल में हैं. फिल्म 12 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.




Source link

Related posts

विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड से की बॉलीवुड की तुलना, कहा- वहां 1 मिनट की देरी पर भी सवाल-जवाब, यहां कुछ भी नहीं – vidyut jammwal compares bollywood with hollywood says there even one-minute delay draws questioning here nothing happens

81 अरब डॉलर के सौदे के बाद हॉलीवुड में एक नए ‘दिग्गज’ का उदय हुआ है।

हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के नाम रहा साल 2026, इस मूवी ने 722 करोड़ के बजट में कमा डाले 2408 करोड़, 7 फिल्मों के बाद फिर लौटी दहशत | Hollywood horror movies of 2026 one movie grossed 2408 crore on a budget of 722 crore marking return of terror after run of seven films