हाफिजपेट रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो, तेलंगाना DGP ने क्या कहा?


हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर महिला से पुलिसकर्मी के मारपीट वाले वीडियो पर तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह घटना किसी भी तरह से माफ करने लायक नहीं है. साथ ही इसे घिनौना करार दिया है. 

डीजीपी की तरफ से एक्स पर जारी बयान में कहा गया, हमारे स्टाफ का ऐसा व्यवहार-चाहे उनका पद कुछ भी हो या उकसावे की वजह कुछ भी रही हो. माफ करने लायक नहीं है. यह घिनौना है. सभी निर्देशों और ट्रेनिंग का पूरी तरह से उल्लंघन है. 

बयान में आगे कहा गया, ‘जांच में पता चला है कि यह होम गार्ड रेलवे पुलिस फोर्स में डेपुटेशन पर है. लोकल पुलिस के साथ नहीं है. उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा, उस पर केस दर्ज किया जाएगा और आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी. मैंने CP साइबराबाद से तुरंत कार्रवाई करने को कहा है.’

साउथ सेंट्रल रेलवे ने घटना पर क्या कहा? 

इससे पहले इस घटना पर साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी बयान दिया है. इसमें कहा गया’ हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की जांच की गई. संबंधित कर्मचारी की पहचान तेलंगाना स्टेट पुलिस के होमगार्ड के तौर पर हुई है. इसे हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया थआ. जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उसे तेलंगाना राज्य पुलिस विभाग वापस भेज दिया गया है.’

क्या है पूरा मामला? 
शुक्रवार को हाफिजपेट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया थआ. इसमें एक पुलिस अधिकारी कथित तौर पर एक महिला को पीटते हुए और उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग उठी है. 





Source link

Related posts

मणिपुर में हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार की नई चुनौती सामने आई, फैक्ट चेक में कई वायरल दावे निकले गलत

Youth Performs Dangerous Stunt on Thar Car

मुंबई का ये हाल देख दुखी हुआ विदेशी, गेटवे ऑफ इंडिया का हाल देख आ जाएगी शर्म