Bigg Boss 20: राशन टास्क पर भिड़ीं माही विज और मैरी कॉम, निजी जिंदगी तक पहुंची बहस


बिग बॉस 20 के घर में राशन के टास्क को लेकर एक छोटी सी बहस देखते ही देखते एक बड़े विवाद में बदल गई. माही विज और मैरी कॉम के बीच बहस गेम में कम योगदान देने को लेकर हुई. लेकिन धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि बात परिवार और निजी जिंदगी तक पहुंच गई.

राशन टास्क में मैरी कॉम का नाम

दरअसल बिग बॉस ने माही विज ,उदिति सिंह और आसिफ खान को राशन को लेकर एक टास्क दिया था , जिसमें तीनों को मिलकर एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेना था जिसका उन्हें घर में सबसे कम योगदान लगता है. 

शुरुआत में माही और उदिति ने सलाह करके लव गिल का नाम लिया ,लेकिन आसिफ इस बात से सहमत नहीं थे. इसके बाद माही ने मैरी का नाम ले लिया. माही का कहना था कि उन्हें मैरी का गेम में योगदान सबसे कम लगता है क्योंकि उन्हें ज्यादातर किचन में काम करते हुए देखा है. इसके बाद मैरी ने इस बात पर जवाब देते हुए कहा कि वह घर के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाती है और घर के कामों में भी अपना योगदान देती है.

इसके बाद यह बात सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक-दूसरे के काम और घर में योगदान को लेकर बातें हुई. इसके बाद धीरे-धीरे यह बात बहस में बदल गई. बहस के दौरान मैरी ने भी माही के मेकअप और कपड़ों को लेकर कहा, जिससे घर का माहौल और गरम हो गया.  

ये भी पढ़ें: सुधीर मिश्रा की फिल्म में वहीदा रहमान की एंट्री, महात्मा गांधी की मां के किरदार में आएंगी नजर

बात मां और पति तक पहुंची

इसके बाद यह बहस सिर्फ घर के कामों तक सीमित नहीं रही, बल्कि माँ होने तक पहुँच गई. मैरी कॉम का माही को कहना था कि माँ बनने के बाद घर और परिवार सँभालने की ज़िम्मेदारी को समझाना चाहिए. माही को मैरी कॉम की यह बात सही नहीं लगी. माही का कहना था कि बात में माँ को बीच में न लाया जाए.  

इसके बाद माही ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भी अपनी मेहनत से यहाँ तक पहुंची है. साथ ही मैरी ने भी अपनी उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेला है.

बात सिर्फ यही खत्म नहीं हुई. मैरी की गैरमौजूदगी में माही ने उनके पति और निजी जिंदगी पर भी बात की उन्होंने खुद को मैरी से बेहतर मां बताया और कहा की वह आज भी अपने पति की इज्जत करती हैं. उन्होंने मैरी के पति को लेकर भी बात कही, जिससे मामला और ज्यादा निजी हो गया.  

इस दौरान ईशा रिक्की ने माही को रोकने की कोशिश की और कहा कि मैरी की निजी जिंदगी और उनके पति को बहस में लाना सही नहीं है.  

 

ये भी पढ़ें: ‘असली चांद यहां पर है…’, आयशा खान का इंटरनेट पर छाया मराठी मुल्गी अवतार





Source link

Related posts

सलमान खान:‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात – Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling

‘नहीं पता था कि ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है’, ‘बिग बॉस’ में अपनी बॉडी शेमिंग से दुखी हुईं आम्रपाली दुबे – in bigg boss 20 luv gill called amrapali dubey tuntun bhojpuri actress got upset and said i did not expect this

Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान खान भड़के, कहा- मेरे पर भी हुआ ट्रोल कि बूढ़ा हो गया, हां 60 साल का हो गया हूं – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 14 written update in hindi 19 september 2026