हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टे को पूर्व असिस्टेंट के साथ यौन अपराध में दोषी पाए जाने पर 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। ये उन्हें दूसरी बार सजा सुनाई गई है। 2020 में भी एक बार सजा सुनाई गई थी। वाइनस्टीन वही शख्स हैं जिनसे #MeToo मूवमेंट की शुरुआत हुई थी।
व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे वेनस्टेन ने आरोपों से इनकार किया, और कहा कि लेकिन ‘जिन लोगों को भी मेरी हरकतों से दुख पहुंचा है, उनसे माफी मांगता हूं।’ वेनस्टेन पहले ही न्यूयॉर्क में कई साल जेल में बिता चुके हैं, जहां उन पर रेप और दुर्व्यवहार के आरोपों में तीन मुकदमे चले थे। उन्हें लॉस एंजिल्स में एक अलग यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराया गया था।
दूसरी बार सुनाई गई जेल की सजा
मिरियम हेली मामले में उन्हें दूसरी बार जेल की सजा सुनाई गई है। वेनस्टेन को पहली बार 2020 में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क की सबसे बड़ी अदालत ने 2024 में उस फैसले को पलट दिया; साथ ही एक्ट्रेस जेसिका मान से जुड़े एक और मामले का फैसला भी रद्द कर दिया गया। अदालत ने कहा कि वेनस्टेन को निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं मिला था।
फिलहाल अस्पताल में हैं वेनस्टेन
पिछले साल उन पर दोबारा मुकदमा चलाया गया और हेली के खिलाफ आपराधिक यौन कृत्य के एक आरोप में उन्हें फिर से दोषी ठहराया गया। 74 वर्षीय वेनस्टेन को अभी न्यूयॉर्क के बेलेव्यू अस्पताल के जेल वार्ड में रखा गया है, क्योंकि जेल में रहने के दौरान उन्हें कई तरह की बीमारियां हो गई थीं। कभी मिरामैक्स के बड़े प्रोड्यूसर रहे वेनस्टेन का पतन 2017 में तब हुआ, जब ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘न्यूयॉर्कर’ ने कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा किया।ये आरोप दशकों पुराने थे।
वेनस्टेन से ही शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट
उन पर लगे आरोपों से #MeToo मूवमेंट शुरू हुआ, लेकिन न्यूयॉर्क के सरकारी वकीलों को उन्हें दोषी ठहराने और सजा दिलाने के लिए मुश्किलों भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। 2020 के ट्रायल में, हेली ने गवाही दी कि 2006 में वेनस्टीन ने मैनहट्टन में अपने अपार्टमेंट के बेडरूम में उनके साथ मारपीट की थी। उस समय हेली ‘प्रोजेक्ट रनवे’ टेलीविजन सीरीज में प्रोडक्शन असिस्टेंट थीं। मैन से जुड़े आरोपों पर जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, और मॉडल काजा सोकोला से जुड़े एक दूसरे आरोप में उन्हें बेगुनाह पाया गया।
वेनस्टेन ने लगातार आरोपों से किया इनकार
न्यूयॉर्क में दोषी ठहराए जाने के फैसले को पलटे जाने के बाद, एक अपील कोर्ट ने इस मामले में उन्हें दोबारा सजा सुनाने का आदेश दिया। वेनस्टेन ने लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें यकीन है कि वे बेगुनाह साबित होंगे। बुधवार को जज कर्टिस फार्बर ने 15 साल की सजा सुनाते हुए हॉलीवुड के इस पूर्व दिग्गज की आलोचना की। फार्बर ने कहा, ‘आपने जबरदस्ती अपनी मर्जी की चीज हासिल की और कभी भी अपनी जिम्मेदारी नहीं मानी।’