Home Viralहियुवा नेता से ज्वेलर्स की दुकान में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल, National Hindi News

हियुवा नेता से ज्वेलर्स की दुकान में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भिरिया चौराहे पर एक ज्वेलर्स की दुकान में हिंदू युवा वाहिनी नेता से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुकान के अंदर मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर पर वाल्टरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के महदेव गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (29) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भिरिया चौराहे स्थित हनुमान ज्वेलर्स की दुकान पर कुछ सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान गांव का विजय कुमार दुकान पर पहुंचा।

आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विजय ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। धर्मेंद्र के मुताबिक, विरोध करने पर विजय ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के दौरान उसकी सोने की चेन कहीं गिर गई। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में ज्वेलर्स की दुकान के अंदर दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment