हॉलीवुड अभिनेता Patrick Stewart का 86 की उम्र में निधन, ‘स्टार ट्रैक ने बनाया साई-फाई की दुनिया का बड़ा नाम


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया है। स्टार ट्रैक नेक्स्ट जनरेशन में कैप्टन जीन ल्यूक पिकार्ड का किरदार अदा करने वाले मशहूर अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट (Patrick Stewart) का बीती रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया। दो बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रहे पैट्रिक के निधन की जानकारी अभिनेता के परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

लॉस एंजेलिस स्थित घर पर ली आखिरी सांस

बीते दिन पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन के बाद उनके एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि उनका निधन अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया (Lewy body dementia) जैसी बीमारी से जूझने के बाद हुआ। उनकी तीसरी पत्नी सनी ओजेल उनके अंतिम समय में एक्टर के साथ ही थीं। पैट्रिक का निधन उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर पर हुआ।

एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए बयान में कहा गया, “हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पैट्रिक स्टीवर्ट का कल लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर में निधन हो गया है। वह लंबे समय से अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे और इस मुश्किल घड़ी में उनकी हमसफर सनी उनके साथ ही थीं।

गरीबी से ब्रिटेन के सम्मानित एक्टर बनने का सफर

13 जुलाई 1940 में इंग्लैंड के यॉर्कशायर के मीरफील्ड में जन्में पैट्रिक स्टीवर्ट का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था। हालांकिस आगे चलकर वह ब्रिटेन के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक बने। उन्होंने अपने 60 साल के शानदार करियर में कई सुपरहिट फिल्में, टीवी शोज और स्टेज शोज किए।

महज 18 साल की कम उम्र में अभिनय की जर्नी शुरू करने वाले पैट्रिक ने 1960 में ‘रॉयल शेक्सपियर कंपनी’के मेंबर के रूप में काम किया। उन्हें शेक्सपियर पर बनाए गए नाटको में काफी पसंद किया गया। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता 47 की उम्र में तब मिली जब उन्होंने ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन’में कैप्टन जीन-ल्यूक का किरदार अदा किया। उनका किरदार साई-फाई दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बन गया।



Source link

Related posts

क्रिस प्रैट की माउई वेटर से हॉलीवुड स्टार बनने की कहानी: एक मुलाकात ने बदल दी जिंदगी

नाइटहुड से सम्मानित और ‘प्रोफेसर X’ फेम हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, दुनिया भर में शोक की लहर

Patrick Stewart के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, ह्यू जैकमैन, रुसो ब्रदर्स और मार्वल स्टूडियो ने दी श्रद्धांजलि