MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर दौरा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर


शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर, नरसिंहपुर और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम आज सुबह 11:15 बजे इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में शामिल होंगे। इस दौरान वे करीब 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे वे इंदौर से जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डिंडौरी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे।

दोपहर 3:20 बजे सीएम जबलपुर से नरसिंहपुर के गोटेगांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5:05 पर नरसिंहपुर से वापस जबलपुर लौटकर शाम 6 बजे एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 9:15 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम भोपाल पहुंचेंगे। भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर वे कल सुबह 10:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान विधानसभा के 10 विधायक उनके प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर, इस सियासी हलचल के बीच आज कांग्रेस भी अपने राज्यसभा प्रत्याशी के नाम के ऐलान पर अंतिम फैसला ले सकती है।

मध्यप्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश में लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के ग्वालियर और जबलपुर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक चक्रवात का यह असर बना रहेगा। आज अगले 24 घंटों के दौरान राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर के अलावा ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी देर रात हल्की बारिश दर्ज की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

CG Morning News : CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… दो केंद्रीय मंत्री और BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता का छत्तीसगढ़ दौरा… दिल्ली जाएंगे कांग्रेस नेता… पढ़ें और भी खबरें

Janhvi Kapoor Latest News: शूटिंग सेट से लेकर पर्सनल लाइफ तक, जाह्नवी ने शेयर की अपनी खूबसूरत झलक #JanhviKapoor #Actress #Bollywood #DynamiteNews

Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, खेत बचाओ अभियान, कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस