हॉलीवुड की 10 क्लासिक और कल्ट फिल्में, जो Gen Z को ज़रूर देखनी चाहिए – gen z 10 cult classic movies watchlist cult classic movies of hollywood godfather


फिल्मों में हर किसी का अपना-अपना टेस्ट होता है. किसी को रोमांस पसंद है, किसी को एक्शन पसंद हैं. इन सबके बावजूद कुछ कल्ट और क्लासिक फिल्में ऐसी होती हैं, जो आपको देखनी ही चाहिए. क्यूंकि वो पूरी तरह से सिनेमा को डिफाइन कर रही होती हैं और इसमें किसी तरह का जेनरेशन का बंधन नहीं होता है.

कुछ ऐसी ही फिल्में हैं, जिनका असर आज के सिनेमा, इंटरनेट और पॉप कल्चर पर साफ दिखाई देता है. और जेन ज़ी को इन फिल्मों को ज़रूर देखना चाहिए. कुछ ऐसी ही 10 फिल्मों की लिस्ट हम आपके सामने रख रहे हैं, जिनमें क्राइम से लेकर लव स्टोरी तक, टेक्नोलॉजी से लेकर जस्टिस तक की फिल्में शामिल हैं.

फाइट क्लब, 1999: ये फिल्म पहचान के संकट और आधुनिक समाज के खालीपन पर आधारित है. इसे चौंकाने वाले मोड़ और बगावती तेवरों के लिए जाना जाता है.

द मैट्रिक्स, 1999: इस फिल्म में आभासी दुनिया, टेक्नोलॉजी का खेल और इंसानी चेतना की सोच को एक्शन और बुलेट टाइम जैसे दृश्य प्रभावों के साथ जोड़ा गया है. इसने 2000 के दशक के सिनेमा की दिशा बदल दी.

डोनी डार्को, 2001: ये टाइम ट्रैवल, समानांतर दुनिया और मानसिक उलझनों पर आधारित एक डार्क और रहस्यमयी फिल्म है. इसकी कहानी और बैकग्राउंड संगीत लंबे समय तक दिमाग में टिके रहते हैं. 

द बिग लेबोवस्की, 1998: कोएन ब्रदर्स की यह कॉमेडी फिल्म अपने अजीब किरदारों और संवादों के अंदाज के लिए दुनिया भर में पसंद की जाती है. द ड्यूड का किरदार पॉप कल्चर का स्थायी प्रतीक बन चुका है.

द रॉकी हॉरर पिक्चर शो, 1975: यह हॉरर, म्यूजिकल और कॉमेडी का अनूठा मेल है, जिसने सिनेमाघरों में दर्शकों की भागीदारी का नया इतिहास बनाया. लैंगिक अभिव्यक्ति और एलजीबीटीक्यू+ विषय पर बनी इसे सिनेमा इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली कल्ट फिल्म बताया गया है.

द गॉडफादर, 1972: इसे सिनेमा जगत का महाकाव्य माना जाता है, जिसे फिल्म स्कूल में भी पढ़ाया जाता है. फ्रांसिस फोर्ड कपोला ने अपराध, परिवार, ताकत और धोखे के ताने-बाने को गंभीर और क्लासिक अंदाज में पर्दे पर उतारा है. यह नए दर्शकों के लिए भी अलग अनुभव पेश करती है. 

12 एंग्री मेन, 1957: पूरी फिल्म लगभग एक ही कमरे में चलती है, लेकिन इसका रहस्य और ड्रामा दर्शकों को बांधे रखता है. पूर्वाग्रह, तर्क और न्याय व्यवस्था पर केंद्रित यह फिल्म दिखाती है कि महंगे दृश्य प्रभावों के बिना भी बेहतरीन सिनेमा बनाया जा सकता है.

पल्प फिक्शन, 1994: क्वेंटिन टारंटिनो की यह फिल्म आगे-पीछे चलने वाली कहानी, तीखे संवादों और बैकग्राउंड संगीत के लिए जानी जाती है. आधुनिक पॉप कल्चर को समझने के लिए इसे जरूरी फिल्म बताया गया है.

द ट्रूमैन शो, 1998: सोशल मीडिया, निजता और रियलिटी टीवी के दौर में यह फिल्म अधिक प्रासंगिक लगती है. इसकी कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसकी पूरी जिंदगी उसकी जानकारी के बिना रियलिटी शो के रूप में दुनिया भर में दिखाई जा रही होती है. फिल्म में जिम कैरी के अभिनय को बेजोड़ बताया गया है.

2001: ए स्पेस ओडिसी, 1968: स्टेनली कुब्रिक की यह फिल्म आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में दिलचस्प लगती है. दशकों पहले बनी यह फिल्म दृश्य प्रभावों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के खतरों और इंसान व मशीन के रिश्तों को दार्शनिक नजरिए से सामने रखती है.

फाइट क्लब और द मैट्रिक्स से लेकर द गॉडफादर, 12 एंग्री मेन और 2001: ए स्पेस ओडिसी तक, ये फिल्में अपनी कहानी, किरदारों, विषयों और फिल्म बनाने के अंदाज के कारण अलग पहचान रखती हैं. इनका प्रभाव आज के सिनेमा, इंटरनेट और पॉप कल्चर में भी दिखाई देता है. आप जेन ज़ी हैं और आपने ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो तुरंत देख लीजिए.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Bollywood Diwali Songs: बॉलीवुड के 7 बेहतरीन गाने, दिवाली के जश्न में लगा देंगे चार चांद, अपनी प्लेलिस्ट में तुरंत करें शामिल

लॉस एंजिल्स के LACMA गाला में ऋतिक रोशन का जलवा, हॉलीवुड सितारों के बीच दिखा स्टाइलिश अंदाज – Hrithik Roshan wins Heart At LACMA

बॉलीवुड दिवाली: राज कपूर और देव आनंद के दौर से आज के ‘शोबाजी’ तक का सफर