Last Updated:
इस दीपावली पर अपने घर के माहौल को खुशनुमा और पार्टी को धमाकेदार बनाने के लिए बॉलीवुड के गानों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. भक्ति और सुकून से भरे भजनों से लेकर डांस फ्लोर पर आग लगाने वाले एनर्जेटिक बीट्स तक, गानों का यह खास कलेक्शन आपकी दिवाली की हर शाम में चार चांद लगा देगा. परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने और जश्न को यादगार बनाने के लिए इन 7 सुपरहिट गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.
नई दिल्ली. दीपावली का जश्न संगीत के बिना अधूरा है. अगर आप भी इस फेस्टिवल पर अपने घर के माहौल को और ज्यादा खुशनुमा और धमाकेदार बनाना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में कुछ बेहतरीन गानों को जरूर शामिल करें. एनर्जेटिक पार्टी बीट्स से लेकर दिल को छू लेने वाले और सुकून भरे गानों तक, यह खास कलेक्शन आपकी दिवाली की शाम में चार चांद लगा देगा. परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए ये 7 बेहतरीन गाने एकदम परफेक्ट हैं. (फोटो साभार: IMDb)
व्हाट झुमका: मदन मोहन के आइकॉनिक क्लासिक धुन को नए रंग में ढालकर बनाया गया ‘रॉकी और रानी का प्रेम कहानी’ का यह गाना आजकल हर त्योहार की पहली पसंद बन चुका है. अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी की शानदार आवाज इस ट्रैक में जबरदस्त जान फूंकती है. एथनिक ड्रेस पहनकर थिरकने और दिवाली पर परिवार के साथ मस्ती भरे डांस कॉम्पिटिशन के लिए यह एकदम परफेक्ट चॉइस है. (फोटो साभार: यूट्यूब)
तौबा तौबा: करणऔजला का यह वायरल ट्रैक पंजाबी-पॉप के तड़के के साथ बॉलीवुड डांसफ्लोर पर धूम मचा रहा है. अपनी कैची लाइन्स और जबरदस्त बीट्स के कारण यह गाना हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. दिवाली की शाम दोस्तों के साथ कैजुअल गेट-टुगेदर हो या हल्का-फुल्का डांस, इस गाने के बिना जश्न अधूरा है. यह ट्रैक ‘बैड न्यूज’ का है. (फोटो साभार: यूट्यूब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आज की रात: सचिन-जिगर का यह सुपरहिट चार्टबस्टर गाना अपनी शानदार बीट्स और ग्लैमरस वाइब के साथ हर पार्टी की जान बन गया है. मधुबंती बागची की दिलकश आवाज और इस गाने का एनर्जेटिक रिदम हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है. यह गाना स्त्री 2 का है और दिवाली की रात दोस्तों के साथ होने पार्टी करने के लिए परफेक्ट है. (फोटो साभार: यूट्यूब)
शो मी द ठुमका: सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह की आवाज में सजा यह गाना ढोल और ब्रास बैंड के म्यूजिक के साथ पार्टी का माहौल बना देता है. इस गाने की तेज बीट्स और देसी वाइब इसे त्योहारों के लिए बहुत खास बनाती हैं. पारंपरिक कपड़ों में सजे दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुलकर डांस करने के लिए यह एक बेहतरीन ट्रैक है.(फोटो साभार: यूट्यूब)
जय श्री राम: ‘आदिपुरुष’ का यह गाना आपकी दिवाली की सुबह में एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा भर देगा. अजय-अतुल का यह दमदार म्यूजिकल ट्रैक और इसमें इस्तेमाल हुए भव्य कोरस और ढोल-नगाड़ों की गूंज मन को भक्ति भाव से सराबोर कर देती है. प्रकाश की अंधकार पर विजय को दर्शाने वाला यह गाना अपने धमाकेदार म्यूजिक की बदौलत सुबह की पूजा-अर्चना के माहौल को बेहद पावन और ऊर्जावान बना देता है. यह ट्रैक आदिपुरुष फिल्म का है.(फोटो साभार: यूट्यूब)
राम सिया राम: सचेत-परंपरा का यह सुकून भरा गाना पार्टी ट्रैक्स के बीच मन को एक अलग ही शांति देता है. ‘आदिपुरुष’ का यह सुरीला म्यूजिक घर में भक्तिमय माहौल कायम करता है. दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के दौरान और घर में दिए जलाते समय बजाने के लिए यह सबसे शांत और पवित्र गाना है. (फोटो साभार: IMDb)
गल्लां गूडियां: भले ही यह गाना थोड़ा पुराना हो चुका है, लेकिन आज भी हर दिवाली पार्टी का अंत ‘दिल धड़कने दो’ के इसी ट्रैक के साथ होता है. पंजाबी ढोल की थाप और इसका एनर्जी से भरा कोरस हर इंसान को खिंचा चला लाता है. पार्टी में जब सबको एक साथ डांसफ्लोर पर उतारना हो, तो यह एवरग्रीन गाना सबसे बढ़िया साबित होता है.(फोटो साभार: यूट्यूब)