‘रेजिडेंट ईविल’ को इंडिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में ऑस्टिन अब्राम्स लीड रोल में हैं. वो अपनी एक्टिंग से छा गए हैं. ‘दायरा’ और ‘वाइब’ के सामने फिल्म मजबूती से खड़ी है. आइए नजर डालते हैं ‘रेजिडेंट ईविल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
‘रेजिडेंट ईविल’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4310 शोज मिले. फिल्म को 19.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के इंग्लिश वर्जन ने 2.25 करोड़ कमाए. हिंदी वर्जन ने 65 लाख की कमाई की. तमिल वर्जन ने 20 लाख की कमाई की. वहीं तेलुगू वर्जन ने 10 लाख कमाए.
फिल्म ने 2.60 करोड़ से ओपनिंग की. पहले दिन फिल्म को 4314 शोज मिले और 14.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म ने टोटल 5.80 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 6.93 करोड़ का बिजनेस किया. मालूम हो कि फिल्म को जैक क्रेगर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को जैक क्रेगर और शाय हैटन ने मिलकर लिखा है. फिल्म में ऑस्टिन अब्राम्स, जैक चेरी, काली रीस और पॉल वाल्टर जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म की कहानी ब्रायन पर बेस्ड है. वो मेडिकल कूरियर है. वो एक दूर हॉस्पिटल में पैकेज पहुंचाते जाते हैं. वहां एक वायरस के प्रकोप में फंस जाते हैं. इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट आते हैं. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’: दूसरे दिन कुणाल खेमू ने करीना कपूर को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
फिल्म को जैक क्रेगर, मिरी यून, रॉबर्ट कुल्ज़र, रॉय ली, असद क़िज़िलबाश, कार्टर स्वान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 37 मिनट है. फिल्म का बजट 8 करोड़ डॉलर बताया जा रहा है.
ऑस्टिन अब्राम्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने कई शानदार फिल्में की है. उन्हें वॉल्फ्स, डू रिवेंज, केमिकल हार्ट्स, पेपर टाउन, द किंग ऑफ समर, गैंगस्टर स्कैव्ड और वेपन्स जैसी फिल्में की हैं. इसके अलावा उन्होंने डैश एंड लिली, दिस इज अस जैसे शोज किए हैं.
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी