हॉलीवुड में यश ने बढ़ाया भारत का मान, ‘रामायण’ के ग्लोबल प्रीमियर में कन्नड़ सिनेमा पर कही दिल छू लेने वाली बात – yash ramayana rise of a legend global premiere hollywood speech kannada cinema pride indian culture


कन्नड़ सिनेमा की गलियों से निकलकर वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना चुके सुपरस्टार यश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी वह अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं। लॉस एंजेलिस के ‘एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स’ के ऐतिहासिक डेविड गेफेन थिएटर में जब भारतीय पौराणिक महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का विश्व प्रीमियर हुआ, तो यश के संबोधन ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।   


 


फिल्म में लंकापति ‘रावण’ की भूमिका निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी संभाल रहे यश ने मंच पर आते ही पारंपरिक “नमस्कारम” कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर और पहचान पर बात करते हुए कहा, आप कहां से शुरुआत करते हैं, यह कभी यह तय नहीं कर सकता कि आप कितनी दूर तक जा सकते हैं। 


 


यश ने स्पष्ट किया कि कन्नड़ अभिनेता के रूप में उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में उनकी यात्रा का सबसे अहम और गर्व का हिस्सा बनी रहेगी।   


 


रामायण केवल एक कहानी नहीं, हमारी जीवंत संस्कृति है


विश्व मंच पर भारतीय पौराणिक गाथा के महत्व को समझाते हुए यश ने कहा कि भारत में ‘रामायण’ को केवल सुनाया या पढ़ा नहीं जाता, बल्कि इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी जिया जाता है और सहेजा जाता है। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही इस महान विरासत को दुनिया के सामने लाना एक खास अनुभव है। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म वैश्विक दर्शकों को भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का एक बेहद सुंदर संदेश देगी।


 


रेड कार्पेट पर छाया भारतीय परिधान का जादू


हॉलीवुड के केंद्र में आयोजित इस भव्य प्रीमियर में अंतरराष्ट्रीय निर्देशकों, हॉलीवुड की नामचीन हस्तियों और वैश्विक मीडिया का जमावड़ा देखने को मिला। इस रेड कार्पेट की सबसे खास बात यह रही कि आयोजकों ने मेहमानों से पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने का अनुरोध किया था। हॉलीवुड के दिग्गजों को भारतीय परिधानों में देखना इस बात का प्रतीक था कि भारतीय संस्कृति किस तरह पूरे विश्व पर अपना रंग चढ़ा रही है।   


 


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस भव्य सिनेमाई कृति में भारतीय सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाएं एक साथ आई हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश लंकापति रावण, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे (लक्ष्मण), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और शीबा चड्ढा (मंथरा) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगा। 



Source link

Related posts

Ramayana Premiere: ‘जय श्री राम…’, हॉलीवुड में छाया ‘रामायण’ का जादू, रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश काशाही अंदाज

साउथ के बाद हॉलीवुड में बजेगा विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ का डंका, फिल्म का होगा इंटरनेशनल रीमेक

Ramayana Hollywood Premiere: Namit Malhotra on Global Reach