हॉस्टल से रातभर गायब रहीं 8 छात्राएं, आर्केस्ट्रा देखकर सुबह लौटीं तो प्रबंधन ने निकाला बाहर


.

कुनकुरी में निजी संस्था द्वारा संचालित आवासीय स्कूल की आठ छात्राओं के बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात हॉस्टल से बाहर रहने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह छात्राओं के हॉस्टल लौटने पर संस्था प्रबंधन ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए उन्हें छात्रावास से बाहर कर दिया।

मामले की शिक्षा विभाग द्वारा जांच की जा रही है। बुधवार शाम प्रार्थना के बाद चर्च से लौटते समय छात्राएं एग रोल खाने के लिए एक ठेले पर रुकी थीं। इस दौरान एक छात्रा के हाथ से ठेला संचालक का मोबाइल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। संचालक ने मरम्मत के लिए 1500 रुपए मांगे और छात्राओं को रोक लिया। छात्राओं ने आपस में 600 रुपए जुटाकर दिए।

इस दौरान काफी देर हो गई और हॉस्टल पहुंचने पर मुख्य गेट बंद मिला। गेट नहीं खुलने पर छात्राओं को दुलदुला में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम की जानकारी मिली। इसके बाद वे बस से दुलदुला पहुंचीं और रातभर कार्यक्रम देखने के बाद सुबह हॉस्टल लौटीं। गुरुवार को हॉस्टल का गेट बंद रहा और पालकों को भी बुलाया गया। हॉस्टल अधीक्षिका ने मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बीईओ से जांच कराकर रिपोर्ट मंगाई जाएगी ^सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। इस घटना को लेकर बीईओ से जांच कराकर रिपोर्ट जल्द मंगाई जाएगी। नरेन्द्र सिन्हा, डीईओ, जशपुर



Source link

Related posts

Kangra News:सुबह धूप, शाम को बारिश, रात को अधंड़ ने डराया, धान की फसल पर संकट के बादल – Sunshine In The Morning, Rain In The Evening, And Terrifying Storms At Night Clouds Of Crisis Loom Over The Paddy Crop

Hamirpur (himachal) News:दिन में सरकारी शिक्षक, रोजाना सुबह-शाम 14 वर्षों से निशुल्क कोचिंग दे रहे रजनीश – Rajnish, A Government Teacher By Day, Has Been Providing Free Coaching Every Morning And Evening For 14 Years

Sitapur News:बारिश ने सुबह कराया सिहरन का अहसास, किसान परेशान – Morning Rain Brings A Chill; Farmers Worried