10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला ‘विजय सलगांवकर’ का जादू, Drishyam 3 ने कमाई से ला दिया सिनेमाघरों में तूफान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 (Drishyam 3) में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म को आज सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।

इसी के साथ ही अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। पहले दिन 62 करोड़ के कलेक्शन के साथ दृश्यम: द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 53.50 रहा। इस हिसाब से फिल्म का पहले हफ्ते 245.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

दुनियाभर में छाई दृश्यम 3

वहीं अपने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन ये कमाई 26.50 करोड़ रही। दृश्यम का आज सिनेमाघरों में दूसरा रविवार है और अभी तक इसने 8 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 286.58 करोड़ रुपये हो चुकी है।

वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 344 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दुनियाभर में भी दृश्यम ने अपनी कमाई का परचम लहराया है। वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 447 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दृश्यम 3 के रिकॉर्ड की बात करें तो ये अजय के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

अजय देवगन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की पहली 400 करोड़ी फिल्म भी साबित हुई है। अभी तक अजय की फिल्म सिंघम अगेन सबसे कमाऊ फिल्म थी अब दृश्यम 3 ने ताज अपने नाम कर लिया है। सिंघम अगेन ने 389.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बीते 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश इसे बराबर कड़ी टक्कर दे रही है। हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर दो महीने पूरे हो गए हैं लेकिन वह अपनी जगह से हिली नहीं है। हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड 428.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की नंबर-1 फिल्‍म, 9वें दिन बंपर कमाई, ‘तान्‍हाजी’ ध्वस्‍त, ‘हनुमान अंश’ परास्त – drishyam 3 box office collection day 9 ajay devgn no 1 highest grossing film beats tanhaji record hanuman ansh trails in worldwide

CJP आंदोलन का भी नहीं पड़ा असर, ‘दृश्यम 3’ से दूसरे हफ्ते अजय देवगन ने रचा इतिहास – drishyam 3 the conclusion box office collection day 9 ajay devgn film solid amid cjp protest tmovj

Drishyam 3 And The Vvaan Box Office Collection On Saturday Total Earning Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala