10वें दिन Mirzapur The Movie ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई, संडे को बॉक्स ऑफिस पर रहा ‘भौकाल’ टाइट


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज के बाद फिल्म के रूप में मिर्जापुर ने अपनी छाप छोड़ी है। शानदार कहानी के दम पर अली फजल और रवि किशन स्टारर मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट रखा है और धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है।

रिलीज के 10वें दिन भी इस मूवी ने कलेक्शन के मामले में हार नहीं मानी है और बंपर कमाई से हर किसी को चौंका दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 10वें दिन मिर्जापुर द मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।

बॉक्स ऑफिस पर जारी मिर्जापुर द मूवी का भौकाल

4 सिबंतर 2026 को फिल्म मिर्जापुर द मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। तब से लेकर अब तक ये मूवी थिएटर्स में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है और उनका भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में भी मिर्जापुर द मूवी ने अपना फुल ऑन भौकाल दिखाया है और मेकर्स की झोली भर दी है। गौर किया जाए मिर्जापुर द मूवी की रिलीज के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अनुमानित 15 करोड़ के करीब रहा है।

बात की जाए शनिवार की तुलना में रविवार को हुई फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी की तरफ तो वह आंकड़ा 2 करोड़ से अधिक का रहा है। इस तरह से मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे वीकेंड में पिछले तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल 36 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

मिर्जापुर द मूवी ने की बजट से दोगुनी कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशन गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली मिर्जापुर द मूवी का कुल बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है। इस आधार पर अब तक मिर्जापुर द मूवी अपनी लागत से दोगुना कारोबार करने में सफल रही है। इसके अलावा ये फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अपना कमाल दिखाने में कारगर रही है और 215 करोड़ की कमाई करने में कामयाबी हुई है।



Source link

Related posts

दुनियाभर में Hanuman Ansh ने लहराया परचम, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही डिवोशनल फिल्म

दूसरे मंडे घटी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई, लेकिन बनी साल की चौथी हिट फिल्म, जानें- 11 दिनों का कलेक्शन

Mirzapur Vs Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन भी ‘कालीन भैया’ का राज कायम, चार दिन में ‘हैवान’ पस्त