10 फीट लंबे अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं राजस्थानी महिलाएं, वीडिया देखकर हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं लोग – Dangerous Long Python Was Dragged Away With A Rope By Women In Rajasthan Field Find Out In Viral Video


अजगर को सामने देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। इतना विशाल सांप अगर खेत के बीच नजर आए, तो ज्यादातर लोग उससे दूरी बनाकर सुरक्षित जगह भागने की कोशिश करेंगे। लेकिन राजस्थान में कुछ महिलाओं ने कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। खेत में अचानक एक विशाल अजगर नजर आता है, जिसे महिलाएं घबराकर भागने की जगह उसे वहां से हटाने में जुट जाती। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह मामला राजस्थान का बताया जा रहा है। एक शख्स ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया है कि फसल काटने के दौरान खेत में यह बेहद बड़ा और भारी अजगर मिला। वीडियो में अजगर का आकार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उसे वहां से हटाना आसान काम नहीं था।

वीडियो में दो महिलाएं अजगर को डोरी से बांधकर खेत से दूर ले जाती हुई दिख रही हैं। अजगर इतना भारी है कि उसे खींचने में महिलाओं को काफी जोर लगाना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी वो पीछे हटती नजर नहीं आतीं। दोनों पूरी ताकत लगाकर अजगर को आगे खींचती दिखाई देती हैं।

View this post on Instagram

कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मसला? कहा जाता है रेड गोल्ड, शायद ही एक किलो खरीद पाए आम इंसान

बताया जा रहा है कि खेतों के बीच मौजूद अजगर किसी इंसान या जानवरों को नुकसान न पहुंचाए, इसलिए महिलाएं उसे वहां से हटाने की कोशिश कर रही थीं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी के आने का इंतजार नहीं किया और खुद ही अजगर को सुरक्षित तरीके से खेत से दूर ले जाने में जुट गईं।

नन्हे बच्चों ने स्कूल ड्रेस में किया डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में अजगर का विशाल आकार देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग हैरान हैं। कई लोग महिलाओं की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर लिखा कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें टाइगर सेंचुरी को लेकर टिप्पणी की गई है। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर लिया। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 





Source link

Related posts

वायरल वीडियो : हत्यारोपित बोला-सपा सांसद व उनके भाई ने फंसाया, सीबीआई करे जांच, National Hindi News

CM से बोला- ‘मुझे iPhone चाहिए’, पूछा- नया या पुराना? फिर जो बोले हिमंता… VIDEO वायरल – assam cm himanta sarma man asks iphone viral video reaction tstf

Kanpur News: पानी के विवाद को लेकर दंपति को पीटा, वीडियो वायरल, Kanpur Hindi News