Weekend Ka Vaar Live: सलमान ने रीति को लगाई आवाज तो गाते हुए मारी एंट्री, काजी को लगी जमकर फटकार – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 28 written update in hindi 3 october 2026
Weekend Ka Vaar: शनिवार को ‘बिग बॉस 20’ में ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इस बार घरवालों की क्लास लगाते दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने कनिका को सपोर्ट करते हुए काजी को फटकार लगाई है। दूसरी तरफ घर में रीति की आवाज फिर से सुनाई पड़ी है।
बिग बॉस 20 वीकेंड का वार सलमान खान
आज 3 अक्टूबर, शनिवार को ‘बिग बॉस 20’ में ‘वीकेंड का वार’ एक बार फिर से लौट चुका है। इस बार सलमान खान ने घरवालों के बीच चुपके से एंट्री मारी हैं और सभी इधर-उधर पड़े थे। लेकिन जल्दी ही सभी सलमान के सामने पहुंचे जहां आते ही उन्होने पूछा कि कहां थे आपलोग, आपलोग दिखे ही नहीं, आपलोग डरे-डरे क्यों दिख रहे हो? सलमान ने पूछा- डर का माहौल क्यों है इस घर में?
सलमान कहते हैं, ‘आपको किस बात का खौफ है।’ सलमान काजी को भूली-बिसरी इन्वेंशन बताते हैं और इसी के साथ चश्मा दिखाते हुए काजी कहते हैं- इसे पहनते ही आपलोगों को सबकुछ नजर आएगा क्लियर। सलमान खान ने कहा- अब घरवाले बताएंगे ये चश्मा पहनकर कि आपको किनमें वाकई अच्छाई दिखती है और किनमें बुराई दिखती है।
माही और अरिश्फा ने काजी को सबसे अच्छा बताया
सलमान ने इसकी शुरुआत माही से की, उन्होंने अच्छाई के लिए काजी का नाम लिया और कहा कि वो अच्छे हैं दिल से। माही ने बुराई के नाम पर यंग का नाम लिया लेकिन सलमान ने कहा- बुराई बताइए। इसपर माही ने उदिति का नाम लिया। अरिश्फा ने भी काजी को सबसे अच्छा बताया और कनिका को सबसे बुरा कहा। अरिश्फा ने मेरी कॉम को सबसे गंदी सोच वाला बताया।
‘आपने रीति को मौका ही नहीं दिया ये साबित करने का कि वो बदल गई’
‘वीकेंड का वार’ के 3 अक्टूबर के एपिसोड में सलमान खान अपने तेवर में दिख रहे हैं। सलमान खान कहते दिख रहे हैं, ‘रीति घर से चली गई, इनलोगों ने उसे चढ़ाया, फिर उसने माफी मांग ली। आपने उन्हें मौका ही नहीं दिया ये साबित करने का कि वो बदल गई हैं। आप सोच रहे हो कि वो चली गई, मैं सोचता हूं कि वो चली गई, बिग बॉस सोचते हैं कि वो चली गई लेकिन इस सीजन का थीम क्या है? तथास्तु’ और इसी के साथ सलमान दूसरी ओर इशारा करते हुए कहते हैं- आओ और फिर रीति के गाने सुनाई देते हैं।
ये देखते ही आम्रपाली दुबे, कनिका मान, लव गिल खुशी से चीख पड़ते हैं।
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें