100 करोड़ क्लब से 1000 करोड़ तक: इस साल की सबसे कमाऊ फिल्में


2026 के नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है और धीरे-धीरे अब ये साल भी खत्म होने वाला है. सिनेमा जगत के लिए ये साल काफी बेहतरीन रहा, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और मराठी तक की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. बॉक्स ऑफिस के लिहाज से 2026 काफी अच्छा रहा.

वहीं, 5 नवंबर को दिवाली 2026 के मौके पर ‘रामायण’ को रिलीज किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. ऐसे में आपको 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. देखिए पूरी लिस्ट…

धुरंधर 2

‘धुरंधर 2’ इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी रही है. ये इस लिस्ट में नंबर 1 पर रही, जिसका रिकॉर्ड अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1,149.30 करोड़ रहा था. जबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रहा. ये इस साल की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

हनुमान अंश

वहीं, इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’ का नाम भी शामिल है. ये इस साल की नंबर 1 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म है. कोईमोई के अनुसार, इस फिल्म ने 18950% का प्रॉफिट कमाया था. जबकि इसका बजट 1.8 करोड़ था. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 342.9 करोड़ रहा था. इस फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.

दृश्यम 3

अजय देवगन और श्रिया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी, जिसके बाद ये इस साल की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर भी रही. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 110 करोड़ के बजट में 378.3 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. इसी के साथ ही ये इस साल की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म रही, जिसने 243.9% प्रॉफिट कमाया था.

जेलर 2

इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का नाम भी शामिल है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के परखच्चे उड़ा दिए थे. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इंडिया नेट कलेक्शन 467.65 करोड़ हो चुका है, जबकि इसकी रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो चुका है. इसने दुनियाभर में 823.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

मिर्जापुर द मूवी

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. कोईमोई के अनुसार, ये इस साल 2026 की पांचवी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हो चुकी है. इसने 159.7% प्रॉफिट कमा लिया है. 90 करोड़ के बजट में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 233.73 करोड़ रहा. प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर दिया था.

राजा शिवाजी

वहीं, इस लिस्ट में मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नाम भी शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, कम बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 117.97 करोड़ का कलेक्शन किया था साथ ही इसका नेट कलेक्शन 96.39 करोड़ रहा था. इसे फैंस ने काफी पसंद किया. ये इस साल की मराठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी साबित हुई.

आवारापन 2

इसके साथ ही ‘आवारापन 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में 156.12 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद ये इस साल की तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हुई. इसने 246.93% प्रॉफिट कमाया था. इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को इसमें काफी पसंद किया गया था.



Source link

Related posts

 ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बना डाले इतने बड़े 7 रिकॉर्ड्स

रामायण:’आदिपुरुष’ का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘कल्कि’ से रही पीछे; ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म ने कितना कमाया? – Ramayana Worldwide Collection Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Starrer Movie Earn Rs 155 Cr On Global Box Office

127 करोड़ नहीं, पहले दिन दुनियाभर में ‘रामायण’ ने बटोरे इतने करोड़, मेकर्स ने जारी किया चौंकाया वाला आंकड़ा