‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बना डाले इतने बड़े 7 रिकॉर्ड्स


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और इसी के साथ इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी है. यहां इस रिपोर्ट में आप जान सकते हैं कि ‘रामायण’ ने अपने ओपनिंग डे पर कौन से बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. 

‘रामायण’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म 
ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक महाकाव्य  ‘रामायण’ में अपने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है. इसी के साथ ये ‘दृश्यम 3’ को मात देकर  साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है.  इस मामले में यह केवल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पीछे है. इस फिल्म ने अपने मुख्य कलाकारों और निर्देशक से जुड़े कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इनमें रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी शामिल है, जो पहले फिल्म ‘एनिमल’ के नाम था।

 ‘रामायण’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए? 

  1. ‘रामायण’ ने ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ते हुए रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है. बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ ने 2023 में अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 63.80 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी. 
  2. ये साई पल्लवी के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने एक्ट्रेस की ‘अमरन’ के 21.40 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को बड़े अंतर से मात दी है.
  3. ‘रामायण’ निर्देशक नितेश तिवारी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने उनकी 2016 की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दंगल’ (जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे) के भारत में 29.78 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग के रिकॉर्ड को दुगने से भी ज्यादा अंतर से पीछे छोड़ दिया है.  इस तरह, ‘रामायण’ नितेश तिवारी की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल ओपनिंग बन गई है. 
  4. ‘रामायण’ ने 2026 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में दूसरी पोजिशन हासिल की है.  इस फिल्म ने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने कथित तौर पर अपनी रिलीज के पहले दिन 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 
  5. ‘रामायण’ ने दिवाली से पहले रिलीज होने वाली सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और ये  64.85 करोड़ की कमाई के साथ आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के 50.75 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देकर सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग फिल्म बन गई है. 
  6. ‘रामायण’ ने यश की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे पोजिशन हासिल की है.
  7. ‘रामायण’ भारत में बॉलीवुड की अब तक की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘स्त्री 2’ के 64.8 करोड़ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Day 1: रणबीर कपूर की फिल्म ने Animal और Pathaan को पछाड़ा, Adipurush से रह गई पीछे

पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दुनियाभर में कमाए 155 करोड़; भारतीय सिनेमा में बनाया नया रिकॉर्ड

‘जेलर 2’ के लिए रोड़ा बनी ‘रामायण’, फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड