2026 की कन्नड़ की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 3 करोड़ में कमाया 3149% प्रॉफिट, जानें कलेक्शन


बॉक्स ऑफिस पर 2026 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में ढेरों फिल्मों को रिलीज किया गया था, जिसमें एक से बढ़कर एक मूवीज रही हैं. इसमें कई हिट रहीं तो कई फ्लॉप फिल्में भी शामिल हैं. ऐसे में आपको इस साल 2026 की कन्नड़ की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ के बजट में 3 हजार से ज्यादा प्रॉफिट कमा लिया है.

दरअसल, कन्नड़ की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं इसका टाइटल ‘प्रेमदा ऊराली’ है. इसकी रिलीज को एक महीने का वक्त हो गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने कितना प्रॉफिट कमाया है और अभी तक इसकी कमाई कितनी हो चुकी है. चलिए बताते हैं…

कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ का 30 दिनों का कलेक्शन

कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज को 30 दिनों का वक्त हो चुका है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 29वें दिन 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि 30वें दिन इसे 42.86% ग्रोथ मिली. फिल्म ने 3 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 97.47 करोड़ रहा. जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 115.01 करोड़ रहा. 

यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति की ‘बत्था’ की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

माना जा रहा है कि ये 31वें दिन की कमाई के बाद 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी और इस जादुई आंकड़े को पार करने वाली ये कन्नड़ की इस साल 2026 की छठी फिल्म होगी. 

‘प्रेमदा ऊराली’ बनी 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल कन्नड़ फिल्म

इसके साथ ही अगर ‘प्रेमदा ऊराली’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो ये 2026 की कन्नड़ की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 3 करोड़ था. जबकि फिल्म का नेट कलेक्शन 97.47 करोड़ था तो इस लिहाज से फिल्म ने 3149% प्रॉफिट कमा लिया है. इस हिसाब से फिल्म सुपरहिट का टैग अपने नाम कर चुकी है.

बहरहाल, अगर ‘प्रेमदा ऊराली’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन मनोज कुमार ने किया है. इसमें रंगायन रघु, श्री राम, तपस्वीनी पूनाचा, रामिका शिवु, गोविंदे गोवड़ा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म को थिएटर में 25 सितंबर, 2026 को रिलीज किया गया था.



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस:रविवार को ‘जेलर 2’ के आगे ‘उड़ता तीर’ की रफ्तार हुई धीमी, ‘नई-नवेली’ पर भारी ‘प्रहार’, जानें कमाई – Box Office Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies Latest Collection On Sunday

‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप? थिएटर में पूरा हुआ एक महीना

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी Sridevi की कमबैक फिल्म, सुपरस्टार ने 15 साल बाद की थी फिल्मों में वापसी