‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप? थिएटर में पूरा हुआ एक महीना


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म को थिएटर में 1 महीना पूरा हो गया है. ‘दृश्यम 3’ की वजह से फिल्म की कमाई पर असर दिखा था, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही हैं. फिल्म की कहानी को फैंस ने काफी पसंद किया. इस फिल्म में बिहार का महापर्व छठ भी दिखाया गया. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 65 से 70 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने पांचवें शनिवार को 1 लाख की कमाई की. पहले हफ्ते में फिल्म ने 54.86 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 12.2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 3.9 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 51 लाख कमाए. 29वें दिन फिल्म ने 1 लाख कमा और 30वें दिन भी 1 लाख का कलेक्शन किया.

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘द वन’ ने 71.49 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 84.37 करोड़ की कमाई की. फिल्म अगर 65 करोड़ के बजट में बनी है तो फिल्म ने 9.98 परसेंट का रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. वहीं अगर फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी है तो फिल्म ने 2.13 परसेंट का रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला.

ये भी पढ़ें- ‘जेलर 2’ रविवार को कर रही धमाका, डेढ़ बजे तक 380 करोड़ पार कलेक्शन

बजट- 65-70 करोड़
नेट कलेक्शन- 71.49 करोड़
ग्रॉस कलेक्शन- 84.37 करोड़
रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट- 9.98-2.13 परसेंट
वर्डिक्ट- प्लस

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया. फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म का जॉनर थ्रिलर और फेंटेसी है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी को बहुत सराहा गया. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत पसंद किया गया था. फिल्म के गाने भी चर्चा में रहे.



Source link

Related posts

2026 की कन्नड़ की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 3 करोड़ में कमाया 3149% प्रॉफिट, जानें कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी Sridevi की कमबैक फिल्म, सुपरस्टार ने 15 साल बाद की थी फिल्मों में वापसी

Box Office: ‘जेलर 2’ ने दसवें दिन ‘बाहुबली’ को पछाड़ा, बनी टॉप-20, ‘हनुमान अंश’ की 79 दिन बाद भी लीला अपरंपार – jailer 2 breaks record of baahubali on day 10 box office hanuman ansh collection day 79