2026 में इन 5 मराठी फिल्मों ने किया सरप्राइज, बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा


मराठी फिल्मों की अच्छी फैन फॉलोइंग है. इस साल कई सारी मराठी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. कई छोटे बजट की फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया. ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘देऊल बंद 2’ तक ने बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन किया. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे मे.

‘राजा शिवाजी’

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 129.7 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 105.68 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 12.4 करोड़ की ओपनिंग की और ओपनिंग वीक में 57.7 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का वर्डिक्ट प्लस में रहा. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए. वहीं रितेश ने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म में विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा जैसे स्टार्स नजर आए.

‘तुंबाडची मंजुळा’

ये फिल्म भी सुपरहिट रही. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 19.43 करोड़ का कलेक्शन किया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 54 लाख कमाए. वहीं ओपनिंग वीक में 5.85 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने लाइफटाइम 16.47 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘देऊळ बंद 2’

‘देऊळ बंद 2’ ने 88.28 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था. फिल्म की बहुत चर्चा हुई. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 74.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ओपनिंग वीक में 30.2 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट रही. फिल्म के डायरेक्टर और राइटर प्रवीण तरडे हैं. 

‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’

फिल्म ने दुनियाभर में 32.82 करोड़ का बिजनेस किया. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.82 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 लाख कमाए थे और ओपनिंग वीक में 5.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म सुपरहिट रही. फिल्म को हेमंत धोमे ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्राजक्ता कोहली, कादमबरी कदम, अमय वाघ जैसे स्टार्स नजर आए.

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर कब आएगी रणबीर कपूर की रामायण? जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे

‘आगा आगा सुनबाई! काय म्हणता सासूबाई?’

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10.58 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.97 करोड़ का बिजनेस किया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25 लाख का कलेक्शन किया. ओपनिंग वीक में फिल्म ने 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म सुपरहिट रही.



Source link

Related posts

800 करोड़ के पार रामायण, सौरव जोशी ने किया रणबीर कपूर की फिल्म का रिव्यू, बोले- खतरनाक – YouTuber Sourav Joshi ramayan review box office collection 800 crore tmovb

अमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्म ‘अग्निपथ’ बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

रामायण बॉक्स ऑफिस: भाई दूज का मिलेगा फायदा, 6 दिनों में 823 करोड़ रुपये, ‘जेलर 2’ का टूटा रिकॉर्ड, 7वें दिन भी जलवा जारी, अब 1000 करोड़ दूर नहीं