एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर आ चुका है यानी 2026 के नौ महीने बीत चुके हैं और इस साल सिनेप्रेमियों ने साफ-साफ कह दिया है कि अब कंटेंट ही थिएटर्स में चलेगा। कोई फिल्म भले ही कितनी बड़ी है, बड़े बजट के साथ बनाई गई हो, बड़े स्टार्स की हो लेकिन अगर कंटेंट अच्छा नहीं होगा तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित होगी।
इन 9 महीनों में थिएटर्स में 9 बड़ी फिल्में आई और सभी फ्लॉप हुईं। वहीं दूसरी तरफ छोटी बजट की फिल्मों ने पूरा खेल ही पलट दिया, क्योंकि दर्शकों ने दिखा दिया कि अब अच्छा कंटेंट ही राजा है और वही बॉक्स ऑफिस पर चलेगा।
यह भी पढ़ें- 11वें दिन Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई
इन बिग बजट फिल्मों का नहीं चला सिक्का
इस साल थिएटर्स में रिलीज होने वाली बिग बजट और बिग स्टार्स वाली फिल्मों का सिक्का नहीं चल पाया। जनवरी में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस से लेकर फरवरी में ओ रोमियो (O Romeo), अप्रैल में गिन्नी वेड्स सनी 2, जून में भारत भाग्य विधाता, जुलाई में अल्फा (Alpha), अगस्त में बंटवारा 1947, अगस्त के आखिर में रिलीज होने वाली टॉक्सिक ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रहीं।
-1789470348083.webp)
इन सभी फिल्मों में बड़े प्रोडक्शन हाउस, स्टार कास्ट और बिग बजट था लेकिन कंटेंट की कमी के चलते ये फिल्में दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई और डिजास्टर साबित हुई। हाल ही में सितंबर के महीने में रिलीज हुई हैवान (Haiwaan) भी रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी हुई है।
-1789470380177.webp)
2026 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने वाली बड़ी फिल्में
1. इक्कीस
2. ओ रोमियो
3. गिन्नी वेड्स सनी
4. भारत भाग्य विधाता
5. अल्फा
6. है जवानी तो इश्क होना है
7. बंटवारा 1947
8. टॉक्सिक
9. हैवान (थिएटर्स में है लेकिन कमाई बहुत कम)
-1789470398458.webp)
छोटे बजट की फिल्मों ने लहराया परचम
2026 का साल पूरी तरह कंटेंट बेस्ड फिल्मों का रहा है। खासकर छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपना अलग ही जादू चलाया है। इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aunga) और पिछले महीने रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh) दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की।
-1789470418314.webp)
वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा
लेकिन कंटेंट और कहानी अच्छी होने की वजह से दोनों ही फिल्मों को वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा खासा फायदा मिला और कुछ दिनों बाद ही दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। दिलचस्प बात ये कि दोनों ही फिल्मों का जॉनर अलग था।
-1789470445154.webp)
छोटे बजट और स्टार्स की सफल फिल्मों में गुजराती फिल्म लालो- जो सिर्फ 50 लाख के बजट में बनी थी और इसने 120 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया। वहीं हनुमान अंश सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी थी और 250 करोड़ रुपये के पार होने के बाद भी थिएटर्स में चल रही है। इसी लिस्ट में कृष्णावतारम् (Krishnavataram) भी शामिल है।
-1789470463202.webp)
2026 की कम बजट वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में
1. लालो
2. कृष्णावतारम्
3. मैं वापस आऊंगा
4. हनुमान अंश
2026 की सफल फिल्मों में एक अपवाद धुरंधर : द रिवेंज है (Dhurandhar : The Revenge) है जिसमें बड़े स्टार, प्रोडक्शन हाउस और बिग बजट था लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया क्योंकि इसकी कहानी और कंटेंट में दम था।
2026 के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड ने साबित कर दिया है कि अब दर्शक बिग स्टार्स के पीछे नहीं भागते बल्कि उनके लिए कंटेंट ही मायने रखता है फिर फर्क नहीं पड़ता कि पर्दे पर अभिनय करने वाला कलाकार बड़ा है छोटा।
