‘2500 में पूरी सीट दे देंगे’, AC अटेंडेंट ने फर्श पर बैठे पैसेंजर से शुरू की सौदेबाजी, कहा- TTE कुछ नहीं बोलेगा – ac attendant bargains with passenger over giving seat in 2500 rs says go and sit tte wouldn t say word


Attendant Taking Bribe: ट्रेन के एसी कोच में 2 से ढाई हजार रुपये में सीट बेच रहे एक अटेंडेंट को बंदे ने ऑन कैमरा पकड़ लिया है। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर फिर एक बार चर्चा में आ गया है। वायरल क्लिप में अटेंडेंट खुलेआम टीटीई को मैनेज करने की बात करता नजर आ रहा है।

एसी कोच में 2500 में सीट बेच रहे अटेंडेंट कैमरे पर पकड़ा गया
इंडियन रेलवे में एक्स्ट्रा इनकम के चक्कर में कई बार कुछ रेलवे कर्मी लेन-देन करते हुए कैमरे पर पकड़े जाते हैं। जहां पैंट्री वालों पर हमेशा ओवरचार्जिंग के आरोप लगते हैं। वहीं रेलवे अटेंडेंट भी मौका चूंकते! हाल ही में वायरल एक वीडियो में तो रेलवे अटेंडेंट को खुलेआम पैसेंजर को पैसे के बदले सीट का ऑफर देते देखा गया। बंदा इतना बेखबर था कि उसने यह भी नहीं सोचा कि उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही है।

‘2500 में पूरी सीट दे देंगे’

X पर इस घटना के बारे में विस्तार से लिखने वाली आरोही शुक्ला, वीडियो में दिख रहे अटेंडेंट का नाम प्रशांत कुमार बताती है। जो जानकारी के मुताबिक, बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली एक ट्रेन में AC कोच के अटेंडेंट है। लेकिन उनका कॉन्फिडेंस ऐसा है कि वो टीटीई तक को मैनेज करने की बात कर रहे हैं। वीडियो में अटेंडेंट ढाई हजार रुपये में पूरी सीट देने की बात करता है।

TTE को तो मैनेज कर लेंगे!

ट्रेन में वेटिंग टिकट होने पर गेट के बगल बैठे 2 यात्रियों के पास आकर अटेंडेंट उन्हें 2 से ढाई हजार रुपये में पूरी सीट देने की बात करता है। वह उन्हें आराम से जाने का लालच भी देता है। मगर रकम को लेकर दोनों के बीच बहस हो जाती है। इस बीच अटेंडेंट उन्हें अपने पेशे की मुश्किलों के बारे में बताते हुए कहता है कि पूरे रास्ते में 5 टीटीई आते हैं, सबको मैनेज करना पड़ेगा। 2500 से कम लिया, तो हमारे लिए नहीं बचेगा!

टीटीई टिकट मांगा तब?

अटेंडेंट का कहना होता है कि एक बार उससे सीट खरीदने के बाद टीटीई डिस्टर्ब नहीं करेगा। अटेंडेंट के कॉन्फिडेंस को देखकर X पर पोस्ट लिखने वाली यूजर कहती है कि ‘ब्रो ओवर कॉन्फिडेंस है उसको लगता है रेल मंत्री वही है। ब्रो कहता है की मुझे 2500 रूपये दो बिहार से लेके दिल्ली तक कोई चू – चा नहीं करेगा।’ यूजर ने व्यंगातमक ढंग से रेलवे से अटेंडेंट के खिलाफ एक्शन की अपील की है।

कम से कम सीट तो दे रहा है!

इस पूरे स्कैम को जनता गलत मानते हुए इसमें भी एक अच्छी चीज ये ढूंढ पाई है कि अटेंडेंट कम से कम सीट तो दे रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया कि ‘कम से कम सीट तो दे रहा है IRCTC तो वो भी नहीं देता है पैसा ले के भी टिकट बुक नहीं होता।’ दूसरे यूजर ने कहा कि सब लेते है, य क्या स्पेशल है? अपनी सीट ये लोग बेच देते हैं, टीटीई को भी पता रहता है।

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।और पढ़ें



Source link

Related posts

Maharajganj Viral Video: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप! #Maharajganj #ViralVideo #fire #DynamiteNews

करोड़ों का दान और फिर भी ताने: ‘विदेश में $10 मिलियन क्यों लुटाए?’ सवाल पूछने वाले ट्रोल्स को MrBeast ने दिया करारा जवाब – mrbeast ghana village project reply to critics greenville charity

Haldwani MBPG College Election Rally Car Accident