29 साल पहले ‘औरत’ बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ एक्टर्स हीरो की छवि से हटकर अलग-अलग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। किरदार के लिए वे नहीं देखते हैं कि उन्हें खलनायक बनना है या फिर महिला। हिंदी और साउथ सिनेमा में अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक एक्टर भी उन्हीं में से एक हैं। 

यह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) हैं। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। चाहे ‘अपूर्व सहोदररगल’ में बौने की भूमिका निभाना हो या फिर ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री पाने वाली फिल्म ‘इंडियन’ में सेनापति की भूमिका निभाना हो… कमल हासन ने हर किरदार में जान फूंकी है।

परफॉर्मेंस से कमल हासन ने जीता दिल

29 साल पहले भी कमल हासन ने अपनी एक फिल्म से सबको दंग कर दिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक महिला का किरदार निभाया था जिसने ऑडियंस को हंसने पर मजबूर कर दिया था। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया, फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई और उनका किरदार अमर हो गया। 

तब्बू-अमरीश पुरी भी थे फिल्म का हिस्सा

यह फिल्म थी 1997 में आई चाची 420 (Chachi 420)। चाची 420 में कमल हासन के अलावा तब्बू, अमरीश पुरी, ओम पुरी, जॉनी वॉकर और परेश रावल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में कमल ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई थी, बल्कि वह कॉमेडी फिल्म के सह-लेखक, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। यह तमिल फिल्म ‘अव्वाई शनमुगी’ की ऑफिशियल रीमेक थी जो 1993 में आई मिसेज डाउटफेयर की एडेप्टेशन थी।

क्या है चाची 420 की कहानी?

फिल्म की कहानी जयप्रकाश (कमल हासन) और जानकी (तब्बू) की है। जयप्रकाश एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखता है और जानकी बिजनेसमैन दुर्गाप्रसाद (अमरीश पुरी) की इकलौती बेटी है। दोनों दुर्गाप्रसाद के खिलाफ शादी करते हैं और उनकी एक बेटी होती है लेकिन कुछ सालों बाद उनका तलाक हो जाता है।

बेटी की कस्टडी जानकी को मिलती है और जयप्रकाश को हफ्ते में एक दिन उससे मिलने की इजाजत होती है। हालांकि, एक वजह से उससे यह भी इजाजत छिन जाती है। फिर उसे पता चलता है कि जानकी को एक नैनी की तलाश है और वह महिला बनकर उसके घर जाता है, ताकि वह अपनी बेटी के करीब रह सके। 

क्या हिट थी चाची 420?

कमल हासन की यह फिल्म दर्शकों को इस कदर लुभा गई कि सिनेमाघर हाउसफुल हो गए। यह फिल्म 90s की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन गई। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, चाची 420 ने 1997 में 11.42 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। आज भी यह फिल्म कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है।



Source link

Related posts

तीसरे दिन Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा – Jagran

8.30 बजे तक तीसरे दिन 50 करोड़ के पार ‘रामायण’, तोड़ा ‘दंगल’-‘धुरंधर’ समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड

रामायण बॉक्स ऑफिस:छोटी दिवाली पर कैसी रही फिल्म की गूंज? रणबीर की मेगा बजट फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने – Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning