Bigg Boss 20: कौन बना इस हफ्ते का टॉपर? जानिए टॉप 5 में आए किन-किनके नाम, Tv Hindi News


Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: काजी, अरिश्फा और यंग एक बार फिट टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ रहा है। हर दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने की भरसक कोशिश कर रहा है। सेलेब्रिटीज के भी अपने फेवरिट बन गए हैं और वो भी उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं। टॉप 5 में कौन से कंटेस्टेंट पहुंच पाएंगे, इस सवाल का जवाब तो वक्त के साथ ही मिलेगा। लेकिन अगर आज ही फिनाले होता, तो कौन से कंटेस्टेंट टॉप 5 में होते? इस सवाल का जवाब तो आपको आज ही मिल सकता है।

इस हफ्ते भी टॉप 5 में हुआ उलटफेर

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने टॉप 5 खिलाड़ियों के नाम की वोटिंग करवाई। इसके बाद जो नाम सामने आए, उनमें ज्यादातर वही नाम हैं, जो बीते कुछ हफ्तों से टॉप 5 में बने हुए हैं। लेकिन कुछ बदलाव जरूर हैं। इसके अलावा सीक्वेंस में भी बदलाव आए हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट में सबसे ऊपर या सबसे नीचे रहे खिलाड़ियों समेत बाकियों के भी नाम।

टॉप 5 में आया किसका नाम?

बॉलीवुड लाइवफीड की एक रिपोर्ट के मुताबिक कनिका और गुल्लू की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। सीजन की शुरुआत से लेकर अभी तक गुल्लू रिलेवेंट बने हुए हैं, लेकिन टॉप 5 की लिस्ट में वह नंबर 5 पर हैं। कभी हंगामा तो कभी तमाशा, रैपर यंग डीएसए इस हफ्ते की लिस्ट में बिग बॉस 20 के चौथे सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा हंगामा मचाने वाली खिलाड़ियों में से एक अरिशफा खान टॉप 5 की लिस्ट में नंबर 3 पर काबिज हैं। लिस्ट में नंबर 2 पर हैं स्काउट ओपी।

इस हफ्ते कौन रहा नंबर वन?

जाहिर है कि आप इस हफ्ते के टॉपर का नाम गेस कर चुके हैं। सीजन की शुरुआत से लेकर अभी तक सबके चहेते बन चुके काजी तौकीर इस हफ्ते भी नंबर 1 पर बने हुए हैं। हालांकि देखना यह होगा कि काजी कितने वक्त तक टॉप 5 की लिस्ट में नंबर वन पर अपनी जगह पक्की रख पाएंगे। सीजन की शुरुआत से लेकर अभी तक काजी तौकीर किसी न किसी वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। इसके अलावा एक्स कंटेस्टेंट भी उन्हें खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं जिसका फायदा काजी को मिल रहा है।





Source link

Related posts

करण जौहर खेंलेगे ‘बिग बॉस’ में रैपिड फायर राउंड, यंग डीएसए ने बताई घर में अपनी सबसे बड़ी गलती, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 ने बनाया 100 करोड़ वॉच आवर का रिकॉर्ड, सलमान खान ने केक काटकर मनाया जश्‍न – bigg boss 20 records 100 crore watch hour salman khan celebrates cuts cake

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचे शनाया कपूर, करण जौहर और गौरव गुप्‍ता, वीकेंड का वार में आएंगे नजर – karan johar shanaya kapoor gaurav gupta spotted at bigg boss 20 weekend ka vaar shoot