30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर नए इतिहास रच रही है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ के चलते शानदार कमाई के कीर्तिमान रचे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं, आइए जानते हैं एक महीना पूरा होने पर फिल्म ने क्या इतिहास रचा है?

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30

2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने मात्र 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दो हफ्ते तक कमाई का सिलसिला लाखों में ही चला लेकिन तीसरे हफ्ते में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की किस्मत पलट दी और इसकी कमाई की रफ्तार बढ़ गई। फिल्म डबल डिजीट में करोड़ों में कमाई करने लगी।

सैकनिल्क के मुताबिक 30वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 99.38 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये। ये कमाई 6055 शोज और 62% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30- 16.50 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 99.38 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 117.40 करोड़ रुपये

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। इसे डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर ‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित फिल्म ट्रिलॉजी की पहली फिल्म है, जो नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहली फिल्म आजादी से पहले के भारत में लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा लड़के के शुरुआती जीवन की कहानी दिखाती है। अपनी मां की मौत के बाद वह भगवान की खोज में घर छोड़ देता है और फिर उत्तर भारत की यात्रा करते हुए नीम करौली बाबा के रूप में बदल जाता है।



Source link

Related posts

पहले मिला था रिजेक्शन, अब ‘हनुमान अंश’ की डील के लिए लाइन में कई OTT प्लेटफॉर्म, प्रोड्यूसर का खुलासा

Mirzapur The Movie Box Office Record

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नोट छापने की मशीन बनी ‘हनुमान अंश’, 37वें दिन कलेक्शन में 85% उछाल, टोटल कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन