Ramayana Vs Adipurush Worldwide Day 1: 4000 करोड़ का बजट, 127 Cr की ओपनिंग, फिर भी बॉकिस ऑफिस पर ‘रामायण’ नहीं तोड़ पाई ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड


Last Updated:

Ramayana Vs Adipurush Worldwide Day 1: बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा को भव्य अंदाज में पेश करने की तैयारी काफी समय से चल रही थी. फिल्म के बजट से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक ने खूब सुर्खियां बटोरीं. रिलीज के बाद दर्शकों से मिली शुरुआती रिव्यूज ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई. हालांकि, जब बॉक्स ऑफिस के कमाई के आंकड़े सामने आए तो तस्वीर कुछ अलग नजर आई. दुनियाभर में शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गई. रणबीर कपूर की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा गया. फिल्म की भव्यता, स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट ने रिलीज से पहले ही इसे चर्चा में ला दिया था. उम्मीद थी कि रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी. लेकिन पहले दिन के आंकड़ों ने उम्मीदों पर कुछ हद तक पानी फेर दिया. फिल्म ने दुनियाभर में 127.50 करोड़ रुपये की कमाई की. ये डाटा 160 करोड़ रुपये के शुरुआती अनुमानों से काफी कम है. हैरानी की बात यह है कि 70 हजार की रिलीज और बड़े प्रमोशन के बावजूद फिल्म 2023 में आई प्रभास की ‘आदिपुरुष’ की ओपनिंग को भी पीछे नहीं छोड़ पाई. फाइल फोटो.

भारत में ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म की इंडिया ग्रॉस कमाई 77.50 करोड़ रुपये रही. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को देशभर में करीब 25,200 शोज में दिखाया गया. पहले दिन लगभग 25.26 लाख टिकट बिके. फाइल फोटो.

भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. हिंदी में फिल्म ने 47.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कन्नड़ वर्जन से 7.25 करोड़ रुपये आए. वहीं, तेलुगु में 6 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तमिल वर्जन ने 2.60 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये जुटाए. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म की कमाई में हिंदी बाजार का सबसे बड़ा योगदान रहा. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की रिलीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके इंटरनेशनल स्केल की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स ने विदेशों में फिल्म का वितरण किया. इसे दुनियाभर में करीब 70 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया. दावा किया गया कि यह अब तक किसी भारतीय फिल्म को मिली सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. फाइल फोटो.

इसके बावजूद विदेशी बाजारों में फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पहले दिन विदेशों से फिल्म ने 5.5 मिलियन डॉलर से कम का कारोबार किया. इसमें से करीब 1.5 मिलियन डॉलर नॉर्थ अमेरिका में पेड प्रीव्यू से आए. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 127.50 करोड़ रुपये रही. इतनी बड़ी रिलीज के बाद भी 160 करोड़ रुपये के अनुमान तक नहीं पहुंचना मेकर्स के लिए चिंता की बात हो सकती है. फाइल फोटो.

बॉक्स ऑफिस की ओपनिंग लिस्ट में भी फिल्म को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 127.50 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग के साथ ‘रामायण’ भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग की सूची में 16वें स्थान पर रही. यह शाहरुख खान की ‘जवान’ के 129 करोड़ रुपये और प्रभास की ‘आदिपुरुष’ के 128 करोड़ रुपये के आंकड़े से पीछे रही. फाइल फोटो.

वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन दुनियाभर में करीब 202 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ करीब 274 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ टॉप पर है. ऐसे में सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ का इन फिल्मों से पीछे रहना चर्चा का विषय बन गया है. फाइल फोटो.

‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है. दोनों फिल्मों का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में आने की तैयारी में है. फाइल फोटो.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection: धुरंधर 2 और आदिपुरुष से पीछे छूटी ‘रामायण’, जानें पहले दिन का पूरा कलेक्शन – Ramayana Box Office Collection Day 1 India 64 crore RUpees fails to beat Adipurush Dhurandhar 2 jawan tmovg

‘रामायण’ ने दूसरे दिन भी डबल डिजिट में की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में फिल्म की एंट्री

‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स