इन 5 साउथ फिल्मों से होगा सामना
फिल्म रामायण के लिए रिलीज के बाद का समय आसान नहीं होगा। जहां एक ओर रामायण 5 सितंबर को रिलीज होने जा रही है, तो वहीं 6 नवंबर को साउथ की 5 अलग-अलग फिल्में रिलीज होगी। इस फिल्म की लिस्ट में नयनतारा की तमिल फिल्म मुकुठी अम्मान 2, तेलुगु फिल्म नन्ना कुट्टी, डिस्को (एंटनी वर्गीस, देव मोहन और अर्जुन अशोकन की मलयालम फिल्म), सीन ( सूर्या शिवकुमार, नजरिया नाजिम, नसलीन और आनंद राज की तमिल फिल्म) और मलयालम भाषा की ‘नीक्कम’ रिलीज होने वाली हैं।
हालांकि इसमें से कई फिल्में पैन इंडिया रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन स्थानीय भाषाओं के लेवल पर ये फिल्में रामायण को मुकाबला दे सकती है। रामायण फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
ये 5 बॉलीवुड फिल्में होगी री-रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड की भी 5 फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें 2 फिल्में 90 के दशक की और 3 फिल्में 80 के दशक की होगी। इस लिस्ट में मोहरा, गुप्त, विधाता, त्रिदेव और युद्ध जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सुपरहिट फिल्म मोहरा भी 6 नवंबर को री-रिलीज होने जा रही है।