एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की फिल्म सिटी में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ के एक अस्थायी सेट पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग से पास में बने ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘MTV हसल 5’ के सेट भी प्रभावित हुए।
भीषण आग से मची अफरा-तफरी
सोमवार को मुंबई में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) के सेट पर भीषण आग लग गई। फिल्म सिटी में बने एक अस्थायी सेट पर लगी इस आग से हवा में धुआं फैल गया और वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सेट से आग की लपटें उठती दिख रही हैं और इसे लेकर चिंता जताई जा रही है।
A fire broke out at a temporary shooting set linked to director Nitesh Tiwari’s ‘Ramayana’ at Film City in Goregaon East on Monday evening. According to the BMC Fire Brigade, the blaze was reported at 4:02 pm and brought under control by 4:55 pm. No injuries were reported. https://t.co/4azYGy6KLZ
— Visshal Singh (@VishooSingh) October 5, 2026
फायर ब्रिगेड ने बताई सेट की स्थिति
5 अक्टूबर को शाम 4.02 बजे गोरेगांव ईस्ट के फिल्म सिटी में रिलायंस मीडिया वर्क्स और प्राइम फोकस के पीछे लेवल-1 की आग लगने की खबर मिली। बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे एक अस्थायी सेट पर बने पीसीआर यूनिट में लगी। आग बिजली की वायरिंग, इंस्टॉलेशन और केबल के साथ-साथ दरवाजों, लकड़ी के तख्तों, एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक के सामान, साउंड सिस्टम और शूटिंग के सामान तक ही सीमित रही।
शाम 4.55 बजे तक आग बुझा दी गई। BMC के मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, BMC वार्ड कंट्रोल और 108 एम्बुलेंस सेवाओं को मौके पर भेजा गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अन्य शोज के सेट पर भी पड़ा असर
इस आग से सिर्फ रामायण ही नहीं, बल्कि एमटीवी के हसल 5 और पति पत्नी और पंगा 2 की शूटिंग भी प्रभावित हुई क्योंकि इनके शूट पास के स्टूडियो में चल रहे थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग पहले Pati Patni Aur Panga 2 के सेट पर लगी और फिर Hustle 5 के सेट की ओर फैल गई। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों सेटों को कितना नुकसान पहुंचा है।