57वें दिन जोर से दहाड़ी Hanuman Ansh, अजय देवगन की Drishyam 3 की ललकार पड़ी फीकी; शुक्रवार को कूटे इतने करोड़


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की बॉक्स ऑफिस की रफ्तार को अब कौन धीमा कर पाएगा, ये एक बड़ा सवाल है। पिछले 57 दिनों से सिनेमाघरों में लगी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

ऐसा लगा था कि दृश्यम 3 इसका खेल बिगाड़ देगी, लेकिन बजरंग बली की हनुमान अंश पर ऐसी कृपा है कि शुक्रवार को सस्पेंस थ्रिलर मूवी भक्ति पूर्ण फिल्म का बाल भी बांका नहीं कर पाई। मूवी ने शुक्रवार को 57वें दिन पर बॉक्स ऑफिस पर कुल कितने करोड़ की कमाई की, चलिए देखते हैं।

दृश्यम 3 भी नहीं हिला पाई हनुमान अंश का सिंहासन

दृश्यम 3 (Drishyam 3 Movie) को मिल रहे रिव्यू और एडवांस बुकिंग से ऐसा लगा था कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का सूपड़ा लगभग साफ कर देगी और मूवी की कमाई काफी गिर जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। दृश्यम 3 के आने से हनुमान अंश की कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को जहां हनुमान अंश ने सिंगल डे पर 2.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, तो वहीं शुक्रवार को भी फिल्म दो करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही। 57वें दिन हनुमान अंश की झोली में 2.35 करोड़ रुपए आए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 57 दिनों में मूवी की कमाई 319.73 करोड़ नेट और 377.66 करोड़ ग्रॉस पहुंच चुकी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी गरज रही है हनुमान अंश

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म की गूंज सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी सुनाई दी। महान संत नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी मूवी दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है, इस बात का अंदाजा आप हनुमान अंश की ओवरसीज मार्केट में हुई कमाई से लगा सकते हैं। मूवी ने सिर्फ विदेशों में 39.35 करोड़ की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर डिवोशनल ड्रामा फिल्म की कमाई 417.01 करोड़ तक पहुंच चुकी है। दृश्यम 3 की रिलीज के बीच अब मेकर्स इस फिल्म के साथ एक और नई पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं। यह मूवी वर्ल्डवाइड और हिंदी में गदर मचाने के बाद अब साउथ में भी रिलीज हो रही है। हनुमान अंश के 57वें दिन के कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि यह फिल्म आने वाले समय में दृश्यम 3 के लिए भी बड़ी मुसीबत न बन जाए।



Source link

Related posts

दृश्यम ने चला बॉक्स ऑफिस पर पुराना दांव! लगेगी हैट्रिक? अजय देवगन बोले- किरदार चलते हैं सीक्वल नहीं – Drishyam 3 box office hattrick ajay devgn talks about sequel success mantra characters vijay salgaonkar run tmova

Hanuman Ansh Day 57: ‘दृश्यम 3’ का तूफान, पर नहीं डिगा ‘हनुमान अंश’ का विश्वास, 57वें दिन शुभ रहा शुक्रवार

Drishyam 3 Day 1 Records: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ओपनिंग डे पर कमाल, बना डाले 7 तगड़े रिकॉर्ड्स