Drishyam 3 Day 1 Records: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ओपनिंग डे पर कमाल, बना डाले 7 तगड़े रिकॉर्ड्स


 अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की है. धमाकेदार फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ इसने रिलीज के पहले दिन कई तगड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कौन-कौन से ऐतिहासिकरिकॉर्ड बनाए हैं.

 ‘दृश्यम 3’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की?
दृश्यम 3’ ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन 66.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा. बता दें कि इस फिल्म ने ओवरसीज में 15 करोड़ से ओपनिंग की और इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 95.10 करोड़ रुपये रही.

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए.

  1. ‘दृश्यम 3’ 66.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिंघर अगेन (43.50 करोड़) के नाम दर्ज था.
  2. दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की पहली 50 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म है.
  3. ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है. इसके आगे बस धुरंधर द रिवेंज (145.55 करोड़) है.
  4. ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने स्त्री 2 से लेकर एनिमल, पठान, वॉर, वॉर 2 जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दी है.
  5. ‘दृश्यम 3’ पहले फ्राइडे भारतीय बॉक्स ऑफिस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. इससे आगे बस धुरंधर 2 (78.94 करोड़) है  
  6. ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 95 करोड़ की ओपनिंग की है इसी के साथ ये फिल्म अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पहले ही दिन 8वें नंबर पर पहुंच गई है. इसने मैदान और सन ऑफ सरदार के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दी है.
  7. ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड रजनीकांत की ‘जेलर’ (91 करोड़), प्रभास की कल्कि (95 करोड़) और सालार (91 करोड़),  राम चरण की ‘पेद्दी’ (94 करोड़), सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (93 करोड़) और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ (88 करोड़) को मात दे दी है.

 



Source link

Related posts

दृश्यम ने चला बॉक्स ऑफिस पर पुराना दांव! लगेगी हैट्रिक? अजय देवगन बोले- किरदार चलते हैं सीक्वल नहीं – Drishyam 3 box office hattrick ajay devgn talks about sequel success mantra characters vijay salgaonkar run tmova

Hanuman Ansh Day 57: ‘दृश्यम 3’ का तूफान, पर नहीं डिगा ‘हनुमान अंश’ का विश्वास, 57वें दिन शुभ रहा शुक्रवार

57वें दिन जोर से दहाड़ी Hanuman Ansh, अजय देवगन की Drishyam 3 की ललकार पड़ी फीकी; शुक्रवार को कूटे इतने करोड़