67वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने थिएटर्स में दो महीने से ज्यादा का वक्त पूरा कर लिया है। फिल्म ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और दो हफ्तों तक धीमी गति से कलेक्शन किया था। लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से फिल्म के कलेक्शन ने जोरदार रफ्तार पकड़ी और अब फिल्म थिएटर्स में 67 दिन पूरे कर चुकी हैं।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 67

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खाता खोला था और फिर दो हफ्तों तक ठीक-ठाक कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे हफ्ते से शानदार कलेक्शन की रफ्तार पकड़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बात करें 67वें दिन की तो डिवोशनल फिल्म ने सोमवार को 1.10 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। वीकेंड पर फिल्म ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और उसके मुकाबले वीकेंड पर यह कमाई थोड़ी कम है लेकिन 67वें दिन के हिसाब फिल्म का करोड़ों में कलेक्शन करना छोटी बात नहीं है।

इस कमाई के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 335.58 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 396.22 करोड़ रुपये हो गया है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 67- 1.10 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन – 335.58 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 396.22 करोड़ रुपये

इन दो महीनो में कई फिल्में थिएटर्स में आई और गईं लेकिन हनुमान अंश ने अपनी कमाई की रफ्तार जारी रखी। इस वक्त थिएटर्स में अजय देवगन की दृश्यम: द कन्क्लूजन चल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद हनुमान अंश को भी दर्शक देख रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ एक बायोपिक फिल्म है जो नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है और यह उनके बैनर ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत बनी है। डिवोशनल फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनी है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे ने भी अहम किरदार निभाए हैं।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 11: बॉक्स ऑफिस की आंधी में मजबूती से डटी रही ‘दृश्यम 3’, सोमवार को कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News

Hanuman Ansh Box Office Collection: 10वें रविवार को नीम करोली बाबा की मूवी हनुमान अंश ने की गजब कमाई! 66वें दिन किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई के बाद कैसा है ‘दृश्यम 3’ का हाल? ‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम – Drishyam 3 The Conclusion Vs Hanuman Ansh Vvan Force Of The Forrest Monday Box Office Collection And Earning