Drishyam 3 Box Office Day 11: बॉक्स ऑफिस की आंधी में मजबूती से डटी रही ‘दृश्यम 3’, सोमवार को कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News


‘दृश्यम 3’ इंडियन ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर दे रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अजय देवगन ने तीनों पार्ट में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ का जलवा कायम है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ ने हर दिन बंपर कमाई कर रही है। ये फिल्म देश ही नहीं विदेश में भी बवाल मचा रही है।अजय देवगन की ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘दृश्यम 3’ इंडियन ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर दे रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अजय देवगन ने तीनों पार्ट में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इस मूवी को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसे लेकर खास क्रेज बना हुआ है। ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने वीकेंड में शानदार कमबैक के बाद वीकडेज में थोड़ी हल्की पड़ती नजर आ रही है। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।

सोमवार को हल्की पड़ी ‘दृश्यम 3’

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में अजय और जयदीप की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अजय एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। अब बात करें कलेक्शन की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब अजय की फिल्म के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने खबर लिखने तक 4.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का टोटल 313.63 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

वीक 1 245.50 करोड़ रुपये
डे 8 14.50 करोड़ रुपये
डे 9 26.50 करोड़ रुपये
डे 10 22.50 करोड़ रुपये
डे 11 4.63 करोड़ रुपये
टोल कलेक्शन 313.63 4.63करोड़ रुपये

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सीना तान खड़ी है फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

67वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: 10वें रविवार को नीम करोली बाबा की मूवी हनुमान अंश ने की गजब कमाई! 66वें दिन किया इतना कलेक्शन