67वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ ‘चमत्कार’, नीम करोली बाबा की कृपा से दुनियाभर में हुई छप्परफाड़ कमाई


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ‘भगवान को अगर कृपा बरसानी हो तो वो कभी पीछे नहीं हटते, यहां देर है लेकिन अंधेर नहीं’। ऐसा ही कुछ हुआ हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के साथ। 7 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल 66 दिन पूरे कर लिया है।

दो महीने से भी ज्यादा समय के बावजूद फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए बता दिया कि अगर कहानी मजबूत हो और काम दिल से किया गया हो तो वो फल जरूर देता है।

पहले दो हफ्ते कमाए सिर्फ 40 लाख

दो हफ्तों में मात्र 40 लाख की कमाई करने वाली हनुमान अंश अपने 65वें और 66वें दिन क्रमशः 2.50 करोड़ और 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रही है। ये वाकई चौंकाने वाली बात है लेकिन फिलहाल सच है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और लोगों ने इसे खूब प्यार दिया।

वहीं 67वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने अपने 10वें सोमवार को अभी तक 1 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अब तक की कुल कमाई 334.49 करोड़ रुपये हो गई है।

दुनियाभर में लहराया कमाई का परचम

फिल्म के 90 शोज अभी भी चल रहे हैं और दुनियाभर में इसने कमाई का परचम लहराया है। दुनियाभर में इसने 435 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश का बजट सिर्फ 2 करोड़ बताया जा रहा है।

इस डिवोशनल ड्रामा की कमाई ने तीसरे हफ्ते में जो रफ्तार पकड़ी वो अभी तक कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि ये कमाई इस हफ्ते भी यूं ही जारी रहेगी।



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे – hanuman ansh box office collection day 66 mirzapur the movie 4th sunday and the vvaan business

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दिखा Drishyam 3 का क्रेज, वीकडे पर क्राइम थ्रिलर की कमाई में आया तगड़ा उछाल

Drishyam 3 Day 10: रविवार को ‘दृश्यम 3’ देखने 9,32,147 लोग पहुंचे; इतना हुआ कलेक्शन, Bollywood Hindi News