75 की उम्र में भी रजनीकांत का स्टारडम बरकरार, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवंडर, होगी 50 करोड़ की अपनिंग


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित करते नजर आ रहे हैं। 75 साल की उम्र में भी उनकी लोकप्रियता का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ ने गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी और रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की। फिल्म की एडवांस बुकिंग से पहले ही बड़े ओपनिंग कलेक्शन के संकेत मिलने लगे थे। अब शुरुआती आंकड़ों ने इन अनुमानों को और मजबूत कर दिया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की सूची में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग ने पहले ही बना दिया था माहौल

‘जेलर 2’ की भारत में एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जबकि कुछ विदेशी बाजारों में टिकटों की बिक्री इससे एक दिन पहले ही शुरू हो गई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह साफ नजर आया। 14 अक्टूबर तक फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं भारत में पहले दिन के लिए करीब 18 लाख टिकटों की बिक्री हुई, जिससे लगभग 37 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया। टिकटों की इस जबरदस्त बिक्री ने फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी थीं। रजनीकांत की लोकप्रियता, फिल्म के पहले भाग की सफलता और इस बार शामिल किए गए बड़े सितारों के कैमियो ने भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

रिलीज के दिन शाम तक 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के दिन शाम 6 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 33.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। यह आंकड़ा फिल्म की मजबूत शुरुआत को दर्शाता है। शुरुआती रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि अंतिम कलेक्शन के लिए दिन के अंत तक के आंकड़ों का इंतजार करना जरूरी है। फिल्म की कमाई के ये शुरुआती आंकड़े इसे तमिल सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों से आगे रखते हैं। पहले भाग ‘जेलर’ की तुलना में भी सीक्वल ने मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं। हालांकि, अंतिम नतीजा सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फिल्म ओपनिंग के मामले में कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है। जारी कियए गए ये आंकड़े सैक्निल्ट ट्रेड ट्रैकर के आधार पर हैं। ये डेटा शाम 7 बजे तक दर्ज किया गया है, जाहिर तौर पर देर रात तक इस आंकड़े में अभी और इजाफा होगा।

‘लियो’ और ‘कूली’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म?

तमिल सिनेमा में पहले दिन 50 करोड़ रुपये नेट से ज्यादा की कमाई करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब तक विजय की ‘लियो’, रजनीकांत की ‘कूली’ और ‘2.0’ जैसी फिल्मों ने इस स्तर के ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ‘लियो’ और ‘कूली’ ने पहले दिन लगभग 65 करोड़ रुपये नेट, जबकि ‘2.0’ ने करीब 60 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। ‘जेलर 2’ के लिए इन फिल्मों के रिकॉर्ड तक पहुंचना बड़ी चुनौती होगी। इसके बावजूद फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह ‘बीस्ट’, ‘गोट’, ‘जना नायकन’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। दर्शकों की प्रतिक्रिया, शाम और रात के शो में सीटों की उपलब्धता तथा अगले दिनों की कमाई तय करेगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी छलांग लगाती है।

दमदार स्टारकास्ट और बड़े कैमियो ने बढ़ाया आकर्षण

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनका सामना नए दुश्मनों से है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है। फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने पहले भाग से अपने किरदारों को दोहराया है। वहीं एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ के कैमियो ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है। करीब 2 घंटे 45 मिनट की इस फिल्म को यूए 16+ प्रमाणन मिला है। फिल्म का क्लाइमेक्स चर्चा में है, जिसमे विजय सेतुपति ने आग लगा दी है।

ये भी पढ़ें: ‘भगवान नहीं, इंसान हैं राम’, ‘रामायण’ के इंटरनेशनल प्रोमो के डायलॉग ने खींचा ध्यान, विदेश में पेश होगा नया नजरिया

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

Ramayana का दूसरा ट्रेलर, राम अवतार में रणबीर छाए, रावण भी भारी, लोग बोले- बॉक्स ऑफिस रेकॉर्ड के छल्ले बनेंगे – ramayanan trailer 2 the ranbir kapoor portrayal of ram is more powerful in second trailer ravana will leave you spellbound

Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बनी 2026 की हाईएस्ट ओपनर तमिल मूवी, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News